Lok sabha chunav 2024: पीलीभीत से वरुण गांधी का कटा टिकट, जितिन प्रसाद को बीजेपी ने उतारा

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें उत्तर प्रदेश से 13 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। सबसे चौंकाने वाला फेरबदल पीलीभीत सीट पर हुआ है। पार्टी ने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है।

uttar pradesh lok sabha chunav 2024 BJP fifth list Jitin prasad cutting Varun Gandhi ticket Pilibhit many surprising names from UP in BJP s fifth list

उनकी जगह कांग्रेस से आए जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि पार्टी ने मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से प्रत्याशी बनाया है। गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह का भी टिकट काटकर अतुल गर्ग को दिया है।

मेरठ से बहुचर्चित चेहरे अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया गया है। अलीगढ़ से सतीश गौतम, बाराबंकी से राजरानी रावत, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, हाथरस से अनूप वाल्मीकि, बरेली से क्षत्रपाल सिंह, सहारनपुर से राघव लखनपाल, कानपुर से रमेश अवस्थी, बहराइच से अरविंद गोंड और बदायूं से दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+