UP jahurabad Election Result 2022 Live :ओम प्रकाश राजभर अपने ही गढ़ में पिछड़े

लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में फिलहाल बीजेपी को पूर्णबहुमत मिल गया है। चुनाव नतीजों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओम प्रकाश राजभर अपने निकटतम प्रतिद्धंदी और बीजेपी के उम्मीदवार कालीचरण राजभर से पीछे चल रहे हैं। यूपी में अब तक 403 में से 382 सीटों के रुझान आ चुके हैं। रुझानों के मुताबिक बीजेपी 259 सीटों पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी 116 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआत में दोनों पार्टियों के बीच कांटे का मुकाबला दिखा लेकिन धीरे धीरे दोनों पार्टियों के बीच गैप बढ़ता जा रहा है।

ओम प्रकाश राजभर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किंगमेकर की भूमिका में आने का ख्वाब देख रहे सुभासपा के चीफ ओम प्रकाश राजभर अपने ही गढ़ में पिछड़ते जा रहे हैं। राजभर ने पहले वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से लड़ने का ऐलान किया था लेकिन बाद में वहां से अपने बेटे को लड़ाकर खुद गाजीपुर की जहूराबाद सीट से लड़ने का ऐलान किया है। वर्तमान में वो यहीं से विधायक हैं। लेकिन अबकी बार राजभर की उम्मीदों को झटका लगता दिखायी द रहा है। वह अपने नजदीकी उम्मीदवार बीजेपी के कालीचरण से पीछे चल रहे हैं।

दरअसल प्रसपा के नेता शिवपाल यादव की करीबी पूर्व मंत्री शादाब फातिमा लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के बीच छाई हुई हैं और वह जहूराबाद विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात कह रही हैं। उनका कहना है कि बाद में जो होगा वह भविष्य की गर्त में है। शादाब फातिमा पीएसपी-एसपी गठबंधन से अलग होकर बसपा से चुनाव लड़ीं थीं। इसी वजह से अब राजभर के सामने कठिन स्थिति पैदा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+