Uttar Pradesh: यूपी में होमगार्ड और पुलिस की निकलीं भर्ती, कैसे करें अप्लाई? हफ्ते भर की सभी बड़ी खबरें
Uttar Pradesh: यूपी इस हफ्ते वनइंडिया हिंदी की खास सीरीज है। जिसमें हम यूपी में निकले वाली जॉब्स, इन्वेस्टमेंट के ऑप्शन, परीक्षाओं की जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे लें जैसी अहम जानकारी अपने पाठकों तक पहुंचाते हैं। साथ ही जो भी बड़ी घटनाएं होती हैं उनके बारे में भी बताते हैं। इस हफ्ते क्या-क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल।
UP में होमगार्ड्स के लिए निकली भर्ती
UP के होमगार्ड विभाग में 41,424 पदों पर बड़ी भर्ती चल रही है और 17 दिसंबर आखिरी तारीख है। अब तक 7 लाख+ आवेदन आए हैं और संख्या 10 लाख के पार जा सकती है। यह भर्ती UP के सभी जिलों के लिए है और इसकी जिम्मेदारी UPPBPB संभाल रहा है।

उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी है और उम्र 18-30 साल, जबकि रिज़र्व कोटे को छूट मिलेगी। खास सर्टिफिकेट पर अतिरिक्त अंक मिलेंगे-NCC/स्काउट पर 1-3 अंक, आपदा मित्र ट्रेनिंग पर 3 अंक, 4-व्हीलर लाइसेंस पर 1 अंक। उम्मीदवार उसी जिले से होना चाहिए जिसके लिए आवेदन कर रहा है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे और फीस-GEN/OBC/EWS: ₹400, SC/ST: ₹300 रखी गई है।
यूपी पुलिस में 25,455 पदों पर भर्ती की तैयारी
UPPRPB ने 25,455 पदों की भर्ती का ऐलान किया है। इसमें 22,000 पद पुलिस/ PAC / SSF / महिला वाहिनी के लिए और 2,800 पद जेल वार्डर के लिए हैं। आवेदन इसी महीने शुरू होंगे। कॉन्स्टेबल के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, उम्र-पुरुष 18-22, महिलाएं 18-25।
पुरुषों की लंबाई-GEN/OBC/SC: 168 सेमी, सीना 79-84 सेमी, ST: 160 सेमी, सीना 77-82 सेमी। महिलाओं के लिए लंबाई-GEN/OBC/SC: 152 सेमी, ST: 147 सेमी। आवेदन uppbpb.gov.in पर OTR करके सबमिट होंगे।
गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कब?
मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला 594 किमी गंगा एक्सप्रेस-वे 98% तैयार है। दिसंबर में ट्रायल रन और जनवरी में उद्घाटन होने की उम्मीद है। इस पर गाड़ियां 120 km/h की स्पीड से चल सकेंगी। कुल 1,498 स्ट्रक्चर में से 1,497 पूरा हो चुका है। मेरठ-बदायूं सेक्शन (129 किमी) भी पूरा है।
सुरक्षा के लिए 5 लड़ाकू विमान लैंडिंग प्वाइंट, शाहजहांपुर जलालाबाद में 3.5 किमी हवाई पट्टी भी तैयार है। यह एक्सप्रेस-वे 12 जिलों को जोड़ता है और किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन रहा है। लागत ₹36,230 करोड़, भूमि 7,453.13 हेक्टेयर अधिग्रहित।
जापानी कंपनियों करेंगी यूपी में इन्वेस्ट
जापानी कंपनियों ने यूपी में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मा में निवेश की गहरी दिलचस्पी दिखाई है। इन्वेस्ट यूपी का प्रतिनिधिमंडल जापान गया, जहां ग्रीन हाइड्रोजन, IT/ITES, GCCs में रुचि दिखी। दौरे का नेतृत्व शशांक चौधरी ने किया और उनके साथ आर. मधु सूदन भी थे।
प्रतिनिधिमंडल ने JETRO, ICCJ, KPIA से मुलाकात की। यीडा क्षेत्र में बनने वाली 500 एकड़ की जापानी सिटी का भी प्रेजेंटेशन दिया गया, जहां जापानी निवेशकों के लिए विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल + रेजिडेंशियल सुविधाएं होंगी।
वाराणसी में देश का पहला सिटी रोप वे
वाराणसी में रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ मंदिर तक ₹800 करोड़ का 4 किमी लंबा रोप-वे बन रहा है। यह भारत का पहला शहरी रोप-वे होगा और मई 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। 10-सीटर 148 गोंडोला चलेंगे और सफर 15-20 मिनट का होगा। टिकट ₹50-₹100 के बीच हो सकता है। वाराणसी में रोज़ 2 लाख श्रद्धालु आते हैं, इसलिए रोप-वे सबसे बेहतर विकल्प माना गया। शहर को ₹60,000 करोड़ का मॉडर्नाइजेशन फंड मिला है। नावों की संख्या 600 से 2,000, 8 नई जेटी और इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की गई हैं।
रोहिंग्या और दूसरे घुसपैठियों पर लटकी तलवार
UP सरकार SIR सर्वे में पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों का डीटेल्ड बायोमेट्रिक डेटाबेस बना रही है। सभी को डिटेंशन सेंटर भेजा जाएगा। इनका फेशियल रिकॉग्निशन, फिंगरप्रिंट, पहचान पूरी तरह डिजिटल रूप में संग्रहीत होगी। इन्हें एक 'निगेटिव डेटाबेस' में शामिल किया जाएगा ताकि दोबारा भारत में एंट्री न कर सकें। फर्जी पहचान पत्र बनाने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई होगी। यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर लागू किए जाने योग्य माना जा रहा है।
SIR पर सीएम योगी ने ली बड़ी बैठक
CM योगी ने गोरखपुर में BJP बूथ टोलियों को SIR अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि टीमें घर-घर जाकर सही डेटा भरवाएं ताकि कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई फर्जी नाम शामिल न हो। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 98% डिजिटाइजेशन पूरा हुआ है। अब तक 6,19,644 अपात्र नाम हटाए जा चुके हैं (ट्रांसफर, मृतक, दो जगह रजिस्टर्ड आदि)। एक ऐप ने फर्जी फॉर्म भरने वालों को भी पकड़ लिया।
आपको हमारी ये खास सीरीज कैसी लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं।












Click it and Unblock the Notifications