यूपी के टांडा में फ्लाइंग स्क्वॉड को मिले कार में 18 लाख, रकम समेत कार जब्त
टांडा। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए बनाई फ्लाइंग स्क्वॉड को अंबेडकरनगर स्थित टांडा में कार से 18 लाख रुपए बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये रुपए दिल्ली से सटे गाजियाबाद के एक लोहा व्यापारी की है, जिसे ड्राइवर रुद्रपुर ले कर आ रहा था। फ्लाइंग स्क्वॉड ने यह बरामदगी तब की जब वो मुरादाबाद-बाजपुर रोड पर मंडी समिति के सामने चेकिंग कर रहे थे। टीम में मजिस्ट्रेट शकील अहमद और थाना टांडा के दरोगा शेरपाल मय फोर्स गाड़ियां चेक कर रहे थे। इसी दौरान बाजपुर से आ रही कार को टीम ने रोका। कार की तलाशी के दौरान एक थैले में 18 लाख रुएप मिले। टीम रकम समेत करा थाने ले आई। पूछताछ के दौरान पता चला कि ड्राइवर हरेंद्र कुमार दिल्ली स्थित खजूरी खास का निवासी है।

उसने जानकारी दी कि कार और रकम का मालिक फुरकान उर्फ सोनू है जो लोहे का व्यापार करते हैं। उनकी सत स्टील नाम से फैक्ट्री साहिबाबाद में है। इसके साथ ही एक फैक्ट्री उत्तराखंड स्थित कोटद्वार में भी उनकी एक फैक्ट्री है। यह रकम उत्तराखंड की फैक्ट्री का एकाउंटेंट हरीश लाया था, जो उसे रुद्रपुर में मिली। हरेंद्र के अनुसार वो यह रकम मालिक के पास लेकर जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक टांडा डॉ. विपिन ने जानकारी दी कि इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें राज्य चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव के मद्देनजर किसी को भी दो लाख रुफए से अधिक की रकम ले जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications