Uttar Pradesh Exit Poll Result 2024 : यूपी में NDA और INDIA को मिल रही कितनी सीटें? देखें ताजा अपडेट

Uttar Pradesh lok sabha Exit Poll Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सातवें और अंतिम चरण मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। मतदान संपन्न हो जाने के बाद अब एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं।

खास तौर पर बात करें उत्तर प्रदेश की तो उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर एक्सिस माय इंडिया की ओर से एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। इंडिया टुडे ग्रुप और एक्सिस माय इंडिया ने मिलकर एग्जिट पोल के लिए सर्वे किया है।

uttar-pradesh-exit-poll-result-2024-how-many-seats-is-axis-my-india-giving-to-nda-and-india-in-up

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा सीटों में एनडीए के खाते में 69 सीटें तथा इंडिया गठबंधन के खाते में 11 सीटें आने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को यूपी में इस बार केवल एक सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

बसपा यूपी में हो रही कमजाेर?
लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ा था। जिसमें बहुजन समाज पार्टी ने 10 सीटें जीती थी जबकि समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें जीती थी।

इसके अलावा साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन काफी अच्छा प्रदर्शन की थी और 64 सीटें जीती थी, कांग्रेस के खाते में केवल रायबरेली लोकसभा सीट ही गई थी।

ऐसे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बसपा का कोर वोटर जिसे कहा जाता था कि वह बसपा चुनाव निशान छोड़कर किसी दूसरी तरफ नहीं जाता था क्‍या वह बसपा से दूर जा रहा है?

इसके पीछे राजनीतिक जानकारों द्वारा यह भी तर्क दिया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की कुछ योजनाओं के चलते दलित मतदाता बीजेपी के तरफ और इंडिया गठबंधन द्वारा संविधान बदले जाने की बात कहे जाने के कारण कुछ मतदाता इंडिया गठबंधन की तरफ भी डाइवर्ट हुए हैं। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में बहुजन समाज पार्टी की सीटें काफी कम हो रही हैं। हालांकि फाइनल रिजल्ट 4 जून को स्पष्ट हो पाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+