यूपी विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी का अमेठी में आज 6KM की पदयात्रा, बहन प्रियंका भी लेंगी हिस्सा

यूपी विधानसभा चुनाव: राहुल गांधी आज अमेठी में 6KM पैदल करेंगे मार्च, बहन प्रियंका भी लेंगी हिस्सा

नई दिल्ली, 18 दिसंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी आज (शनिवार 18 दिसंबर) को अमेठी का दौरा करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी में आज 5 किलोमीटर पैदल मार्च करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की अमेठी यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है। राहुल गांधी का ये पैदल मार्च राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत के तौर पर की जा रही है। इस यात्रा को कांग्रेस ने प्रतिज्ञा पदयात्रा का नाम दिया है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी करीब दो साल के अंतराल के बाद निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जिन्होंने हाल ही में पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और अमेठी के कुछ क्षेत्रों का दौरा किया, वे भी रैली में हिस्सा लेंगी।

राहुल गांधी शनिवार को अमेठी के रामलीला मैदान से हरिमऊ तक करीब छह किलोमीटर लंबी पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। पदयात्रा 2022 के चुनावों में बढ़ती महंगाई को कम करने के लिए और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर करने पर केंद्रित होगा।

अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा, हम अमेठी के इस परिवार में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ उनकी यात्रा से खुश और उत्साहित हैं। हम अमेठी में करीब दो साल से पदयात्रा के लिए तैयार हैं।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल के दौरे की आलोचना करते हुए कहा है कि पदयात्रा का कोई असर नहीं होगा। 2004 से लोकसभा में अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल 2019 के चुनावों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सीट हार गए थे।

अमेठी से बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमा शंकर पांडेय ने कहा, ''राहुल गांधी की 'पदयात्रा' सिर्फ अमेठी की यात्रा है। यह राजनीतिक रूप से गंभीर नहीं है। राहुल गांधी अब वायनाड के सांसद हैं। अगर वह अमेठी से प्यार करते तो वह निर्वाचन क्षेत्र नहीं छोड़ते। राहुल गांधी ने निर्वाचन क्षेत्र छोड़कर लोगों का विश्वास खो दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लोगों का भला कर रही हैं और अमेठी के विकास के लिए काम कर रही हैं। इसलिए राहुल गांधी के दौरे का कोई असर नहीं पड़ेगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+