यूपी: सिनेमाघरों में फिल्म के पहले दिखाना होगा कुंभ मेले का लोगो

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अगले साल होने वाले कुंभ मेले का लोगो जल्द ही प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। 2019 में लगने वाले इस कुंभ मेले का खास लोगो का अनावरण हाल ही में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया है। जानकारी के मुताबिक सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के ठीक बाद कुंभ मेले का लोगों प्रदर्शित किया जाएगा। टीओआई में छपी खबर के मुताबिक इस कवायद के पीछे अहम मकसद युवाओं को इस खास धार्मिक उत्सव के महत्व को समझाना और इसका उद्देश्य बताना है।

आधिकारिक पत्रों में कुंभ मेले के लोगो का इस्तेमाल होगा

आधिकारिक पत्रों में कुंभ मेले के लोगो का इस्तेमाल होगा

हाल ही में योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐलान किया कि सभी आधिकारिक पत्रों में कुंभ मेले के लोगो का इस्तेमाल होगा। इसमें साफ तौर से निर्देश दिया गया है कि दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के लोगो के बजाए कुंभ का लोगो इस्तेमाल किया जाए। बता दें कि दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी सितंबर में खत्म हो गई। इसी के मद्देनजर यूपी सरकार ने अहम ऐलान किया।

योगी आदित्यनाथ सरकार का अहम ऐलान

योगी आदित्यनाथ सरकार का अहम ऐलान

यूपी सरकार ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि कुंभ मेले की टैग लाइन 'सर्वसिद्धिप्रदः कुंभः' को भी लोगो के साथ प्रदर्शित किया जाए। सरकार ने पिछले महीने सर्कुलर जारी करते हुए तुरंत प्रभाव से सभी सरकारी प्रचार-प्रसार सामग्री जिसमें होर्डिंग, एडवरटाइजमेंट में इस लोगो के इस्तेमाल का आदेश जारी किया है।

कुंभ मेले के नामकरण में बदलाव

कुंभ मेले के नामकरण में बदलाव

बता दें कि दिसंबर 2017 में कुंभ मेले के नामकरण में बदलाव का फैसला लिया गया है। यूपी सरकार ने विधानसभा में 21 दिसंबर को उत्तर प्रदेश प्रयागराज मेला प्राधिकरण विधेयक विचार के लिए रखा था। विधेयक में 'अर्द्धकुंभ' का नाम बदलकर 'कुंभ' और 'कुंभ' का नाम बदलकर महाकुंभ कर दिया गया है। इस विधेयक के बाद सभी आधिकारिक पत्रों में बदले हुए नाम को ही देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि विपक्ष की ओर से कुंभ मेले के नाम बदले जाने का विरोध भी हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+