CM Yogi Adityanath की पूरी कैबिनेट ने किए रामलला के दर्शन, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी
Yogi Cabinet News Ayodhya Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट की बैठक गुरुवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में हुई। इस बैठक में अयोध्या तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन का निर्णय लिया गया है, इसके साथ ही 14 अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है। योगी कैबिनेट ने अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय बनाने का भी निर्णय लिया है। इससे पूर्व सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट के साथ हनुमानगढ़ी में पूजन अर्चना की तत्पश्चात प्रभु श्रीराम के दर्शन किए।
रामलला के दर्शन के बाद कैबिनेट की बैठक
सीएम योगी आदित्यनाथ की पूरी कैबिनेट आज अयोध्या में थी। हनुमानजी व रामलला के दर्शन के बाद कैबिनेट की बैठक शुरु हुई। इस दौरान सीएम योगी ने कई महत्वपूर्ण नीतियों पर चर्चा की। उन्होंने जल्द ही प्रदेश में ड्रोन नीति लागू करने की बात भी की। कई घंटों तक चली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। सीएम योगी ने दीपोत्सव के सफलता के साथ सभी के मंगलजीवन की कामना भी की।

इन 14 प्रस्ताव को मिली मंजूरी
इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी
अयोध्या मे श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी
माँ पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी
मुज़फ्फरनगर मे 'शुक तीर्थ विकास परिषद' के गठन को मंजूरी
अयोध्या मे मांझा जमथरा मे 25 एकड़ भूमि पर मंदिर म्यूजियम के निर्माण हेतु प्रस्ताव पास
अयोध्या शोध संस्थान को अंतराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप मे विस्तारित करके स्थापित करने को मंजूरी
हाथरस मे दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय,अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी
बुलंदशहर मे गंगा मेला का प्रांतीय करण व वाराणसी मे देव दीपावली आयोजन का प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी

प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक मे प्लांट लगाने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी
ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी, राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी
स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा क्रियान्वयन कराने के प्रस्ताव
शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से आहूत करने के प्रस्ताव को मंजूरी,अनुपूरक बजट के संबंध में












Click it and Unblock the Notifications