UP News: वाट्सएप ग्रुप पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, एडमिन गिरफ्तार, एक अन्य की तलाश

Yogi Adityanath News: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में लगी है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में वाट्सएप ग्रुप एडमिन को भदोही पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 'भदोही नगर पालिका परिषद' नाम से बनाया गए एक फर्जी वाट्सएप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ 'अभद्र' भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक टिप्पणी की गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

भदोही की कोतवाली पुलिस थाना के प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि 4 अगस्त को इस संबंध में ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने अपमानजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट प्राप्त कर लिया।

Yogi Adityanath

शिकायत के आधार पर ग्रुप के एडमिन शहाबुद्दीन अंसारी और पोस्ट करने वाले मुस्लिम अंसारी के खिलाफ आईपीसी, आईटी एक्ट और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

एक गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने बताया कि रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान शहाबुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है, जबकि टिप्पणी पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान मुस्लिम अंसारी के रूप में की गई है, जो अभी भी फरार है। जिसकी तलाश जारी है।

इस फर्जी ग्रुप में सभासद भी जुड़े
बताया जा रहा है कि 'भदोही नगर पालिका परिषद' नाम से बनाया गया वाट्सऐप ग्रुप, नगरपालिका का आधिकारिक ग्रुप नहीं है। हालांकि, इसमें नगर के सभी सभासद भी जुड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+