'मस्जिदों में छिपे हैं सपा के बाहरी लोग, हो सकता है..', मीरापुर सीट से रालोद प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप
Uttar Pradesh By Election News Meerapur: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर बुधवार सुबह से मतदान जारी है। मुजफ्फरनगर की मीरापुर विभागनसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आयोग को पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उपचुनाव में माहौल बिगाड़ने की फिराक में है। उसने बाहरी लोगों को मस्जिद और मदरसों में छुपा रखा है। इनके पास असलहा भी है। ये फर्जीवाड़ा करने की तैयारी में हैं।

By Election 2024: UP की 9 सीटों समेत 3 राज्यों 6 सीटों में कहां कितना फीसदी मतदान, जानिए सीटवार वोटिंग प्रतिशत
उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता गुंडई पर उतारू हैं। हमारे समर्थकों को भगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुर्के में फर्जी वोटिंग हो रही है। ऐसे मतदाताओं की जांच हो।
सपा ने अपने अपने ऑफिशियल ट्विटर से शिकायत की है। सपा ने मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के किथोड़ा में बूथ संख्या 178, 179 पर पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है।
मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान ग्राम ककरौली के पास कुछ लोगों के द्वारा हुडदंग किया गया है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। दो पक्षों के बीच झडप हुई थी। पुलिस द्वारा उन्हे समझाकर हटाने के प्रयास किया गया परन्तु उनके द्वारा पुलिस टीम पर पथराव किया गया। पुलिस द्वारा सूक्ष्म बल प्रयोग कर हुडदंग कर रहे सभी लोगों को वहां से हटा दिया गया है। वर्तमान में मतदान निष्पक्ष व सूचारु रुप से चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications