By Election 2024: UP की 9 सीटों समेत 3 राज्यों 6 सीटों में कहां कितना फीसदी मतदान, जानिए सीटवार वोटिंग प्रतिशत

By Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और महाराष्ट्र की सभी विधानसभा 288 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच 4 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोट डाले गए। इसी के साथ महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई।

जहां उपचुनाव के तहत वोट डाले गए, उनमें उत्तर प्रदेश की की 9 विधानसभा सीटेंकरहल, सीसामऊ, कटेहरी, कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद, फूलपुर, खैर और मझवां है। पंजाब की 4 सीटें गिद्दड़बाड़ा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाला और बरनाला है। वहीं केरल की एक सीट पलक्कड़ और उत्तराखंड की एक सीट केदारनाथ में भी उपचुनाव के तहत वोटिंग हुई। इसी के साथ महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हुई है।

By Election 2024

क्यों हो रहे उपचुनाव?

मालूम हो कि जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें लोकसभा चुनाव के दौरान 13 पर विधायकों के सांसद बनने, 1 सीट पर विधायक के निधन और 1 के जेल जाने से ये सीटें खाली हुई हैं।

जानिए कहां कितना मतदान?

विधानसभा उपचुनाव में शाम 5 बजे तक मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं...

पलक्कड़ (केरल) 62.25%

गिद्दड़बाहा (पंजाब) 78.10%
डेरा बाबा नानक (पंजाब) 59.80%
बरनाला (पंजाब) 52.70%
चब्बेवाल (पंजाब) 48.01%

मीरापुर (उत्तर प्रदेश) 57.02%
मझावां (उत्तर प्रदेश) 50.41%
खैर (उत्तर प्रदेश) 46.35%
फूलपुर (उत्तर प्रदेश) 43.43%
कुंदरकी (उत्तर प्रदेश) 57.32%
करहल (उत्तर प्रदेश) 53.92%
कटेहरी (उत्तर प्रदेश) 56.69%
गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) 33.30%
सीसामऊ (उत्तर प्रदेश) 49.03%

केदारनाथ (उत्तराखंड) 56.78%

नांदेड़ में 53.78% मतदान

महाराष्ट्र के नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 53.78% मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें: By-Election: उपचुनाव के दौरान बवाल, पंजाब में भिड़े AAP-कांग्रेस कार्यकर्ता, यूपी में पुलिस पर पथराव

उपचुनाव के दौरान बवाल, पत्थरबाजी

उत्तर प्रदेष की मीरापुर सीट पर उपचुनाव के दौरान बवाल हो गया। गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। आरोप है कि पुलिस वोटरों को खदेड़ रही थी और वोट नहीं डालने दे रही थी। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुलिस ने पोलिंग बूथ से बिना वोट दिए निकाल दिया, जिससे वो भड़क गए और हंगामा करने लगे।

ये भी पढ़ें: Up By-Election: एक्शन में चुनाव आयोग, कई पुलिसवाले सस्पेंड, अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा

पहले किस पार्टी का था कब्जा

15 सीटों में से भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 4-4 सीटें थी, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP), राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और निषाद पार्टी के पास 1-1 सीट थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+