Gainsari By Election: भाजपा से मैदान में उतरे शैलेंद्र सिंह शैलू, इतने वोटों से आगे हैं सपा नेता
Uttar Pradesh By Election 2024: बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी है। उपचुनावों के लिए भी सभी दल एड़ी-चोटी का जोर लगाते रहे हैं मगर इस बार लोकसभा चुनाव की लाइमलाइट में उपचुनाव जरा दबा हुआ सा नजर आया। उत्तर प्रदेश की गैंसड़ी विधानसभा सीट की बात की जाए तो ये शिव प्रताप यादव के निधन के बाद खाली हुई।
इस सीट पर भाजपा ने पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह शैलू पर दांव खेला है। साल 2022 में वे डॉ. शिव प्रताप से हारे थे। यहां 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 50.99 फीसदी मतदान हुआ।

बताते चलें कि गैसणी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार यादव आगे चल रहे हैं। वे 3817 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी शैलेश कुमार शैलू को अभी तक 25105 मिल चुके हैं। बहुजन समाज पार्टी ने मोहम्मद हरिस खान को मैदान में उतारा है। जो 25432 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। राज्य में सपा 36 सीटों से आगे चल रही है वहीं कांग्रेस पार्टी की बात करें तो 7 सीटों पर पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। राज्य में मायावती की बात की जाए तो यहां बसपा को 0 से सिर्फ 1 ही सीट मिलती दिख रही है। इस चुनाव में बसपा का खाता खुलना भी मुश्किल बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications