अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा विधायक,भूख हड़ताल की धमकी

बलिया के बैरिया क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार को अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और सरकार पर लेटलतीफी के आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

बलिया। उत्तर प्रदेश में खस्ताहाल कानून-व्यवस्था से जूझ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अब उन्हीं के एक विधायक ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। बलिया स्थित बैरिया क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह शनिवार को अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और सरकार पर लेटलतीफी के आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे भाजपा विधायक,भूख हड़ताल की धमकी

विधायक अधिकारियों से लेकर सीएम योगी तक सबको निशाने पर लिया। सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ को रोकने के लिये बजट आवंटित होने के बावजूद काम शुरू ना किए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ सात किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि अगर उनकी बात ना सुनी गई तो वह 24 मई को भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, कि उनके विधानसभा क्षेत्र की डेढ़ लाख आबादी हर साल गंगा तथा घाघरा नदी की बाढ़ से परेशान होती है. प्रदेश शासन ने बाढ़ से बचाव के लिये 29 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की है लेकिन जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+