उन्नाव: सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, सगे भाइयों सहित तीन की मौत

उन्नाव। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारते हुए अंदर घुस गई। जिससे हम बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जैसे ही मृतक परिजनों को पहुंचे घर में कोहराम मच गया। मोटरसाइकिल सवार मृतक बांगरमऊ से अपने घर वापस जा रहे थे। उनके साथ उनका भांजा भी था।

uttar pradesh: bike tractor accident 3 dead in unnao

घर में छाया मातम

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसराय निवासी राम अवतार (40) पुत्र चिरंजीव व उनके बड़े भाई रामाधार (45) अपने भांजे चंद्रपाल (45) पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम धन्ना खेड़ा दारापुर एक बाइक से बांगरमऊ गये थे । देर शाम तीनो एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में हरदोई रोड व रघुराम पुर के मध्य लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए अंदर घुस गई। भीषण टक्कर में बाइक सवार दोनों भाई व भांजा तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्राली बीते कई दिनों से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन पर खड़ी है। परंतु से हटाने का प्रयास नहीं किया गया।

uttar pradesh: bike tractor accident 3 dead in unnao

सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीना की जानकारी जैसे ही मृतक परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। सभी घटनास्थल की तरफ भागे। मृतक राम अवतार के तीन लड़की और एक लड़का है। जबकि दूसरे भाई राम आधार के दो विकलांग पुत्रियां तथा एक पुत्र है। जबकि मृतक चन्द्रपाल के छोटे छोटे चार बच्चे है ।एक ही परिवार में दो सगे भाइयो समेत तीन मौतों से पुरा परिवार गम के समन्दर में डूब गया। घटना के बाद मृतक परिजनों व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि कई दिनों से कड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को सर्विस लेन से नहीं हटाया गया जिसके कारण यह घटना घटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+