यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा झारखंड का साइबर ठग, हैदराबाद के सबसे रईस शख्स को भी चाहता था ठगना

यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा झारखंड का साइबर ठग, हैदराबाद के सबसे रईस शख्स को भी चाहता था ठगना

Uttar pradesh news, बरेली। उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम से जुड़ा एक ऐसा अपराधी बरेली पुलिस ने पकड़ा है, जो बैंक अधिकारी बनकर लोगों से उनके खाते से संबंधित सभी जानकारी लेकर पैसे साफ कर देता था। वह बैंक खातों से पैसे को अपने फिल्पकार्ट एकाउंट में ट्रांसफर कर लिया करता था। पकड़ा गया यह अपराधी गुड्डू मंडल है, जो कि झारखंड के जामतारा का रहने वाला है।

Uttar Pradesh: Bareilly police has arrested cyber thug involved in cyber crimes

पुलिस के मुताबिक, गुड्डू का सपना हैदराबाद के सबसे रईस आदमी को ठगने का था। सूचना मिलने पर बरेली पुलिस की साइबर सेल और सर्विलांस ने गुड्डू को पकड़ा। गुड्डू तब बरेली की पुलिस की गिरफ्त में आया, जब उसने ग्रीन पार्क में रहने वाले शख्स के एकाउंट से 60 हजार रुपये उड़ा लिए थे।

एसपी क्राइम रमेश भारती ने बताया कि गुड्डू झारखंड के जामतारा का रहने वाला है। वह लोगों से बैंक मैनेजर बनकर लोगों से उनके एकाउंट की सभी जानकारी ले लेता था। फिर पूरा पैसा ट्रांसफर कर लिया करता था। गुड्डू ने बरेली के ग्रीन पार्क के पास रहने वाले एक व्यक्ति को चूना लगाया था।

पहले भी जा चुका है जेल
जब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की तो पता चला वह बरेली में है। फिर सर्विलांस की मदद से युवक की लोकेशन लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। वह पहले भी साइबर क्राइम के अपराध में जेल जा चुका है। युवक का जब मोबाइल पर गूगल सर्च को चेक किया गया तो पता चला कि वह हैदराबाद के सबसे रहीस आदमी के साथ ठगी करना चाहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+