'भारत गौमूत्र पर चर्चा कर रहा है', सपा विधायक पल्लवी पटेल के बिगड़े बोल, यूपी विधानसभा में दिया विवादित बयान
Pallavi Patel UP Assembly: यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने गौतम बुद्ध का नाम लेकर कहा कि भारत आज भी 'गौमूत्र' जैसे विषयों पर उलझा है, जबकि अन्य देश विकास और शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं।
उनके इस बयान ने विधानसभा में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर भी हंगामा हो गया। कई लोग पल्लवी पटेल के बयान को हिंदू विरोधी करार दे रहे हैं। उनका यह बयान शिक्षा, विकास और वैज्ञानिक सोच पर ध्यान दिलाने की कोशिश तो है, लेकिन लोगों ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं के खिलाफ भी माना।

पल्लवी पटेल ने क्या कहा?
पल्लवी पटेल का विधानसभा में बड़ा हमला, 'जापान ने गौतम बुद्ध के विचारों से विकास किया, हम वो देश हैं जिसकी धरती पर जिसके कण-कण में गौतम बुद्ध व्याप्त है। वो देश आज गाय,गौमूत्र के नाम पर विकास की बात कर रहा है।'
सपा विधायक पल्लवी पटेल ने विधानसभा में विकसित भारत, विकसित यूपी विजन डॉक्युमेंट 2047 पर लगातार 24 घंटे की चर्चा पर कहा, '2047 के विजन की बात हो रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश हो या देश, यह तभी विकसित कहलाएगा जब संविधान में निहित सामाजिक न्याय को स्थापित किया जाएगा। यही इस देश का मूल आधार है। पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के लोगों के हक और अधिकार सुनिश्चित किए बिना केवल जातिवार जनगणना की घोषणा से सामाजिक न्याय स्थापित नहीं हो सकता।'
ये भी पढ़ें UP: 10 टन ऑयल एक्स ट्रैक्शन यूनिट की स्थापना पर एफपीओ सहकारी समितियों को मिलेगा अनुदान, जल्द कर लें आवेदन
संसाधनों पर समान अधिकार मिले- पल्लवी पटेल
अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल ने आबादी के अनुसार भागीदारी और विकास के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है, लेकिन अभी तक विकास का कोई ठोस मसौदा तैयार नहीं हुआ है। पटेल ने जोर देते हुए कहा कि वे एक ऐसा देश चाहते हैं, जहां भेदभाव से ऊपर उठकर हर नागरिक को संसाधनों पर समान अधिकार मिले। उन्होंने वंचित वर्ग के लोगों को उनकी मान्यताओं और जरूरतों के अनुसार समान अवसर देने पर भी जोर दिया, ताकि देश आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से विकसित हो सके।












Click it and Unblock the Notifications