यूपी में चौथे चरण के मतदान से जुड़े दिलचस्प तथ्य, लखनऊ-लखीमपुर-रायबरेली पर रहेगी नजर

रायबरेली, 23 फरवरी। उत्तर प्रदेश की 59 विधानसभा सीटों पर आज चौथे चरण में मतदान हो रहा है। चौथे चरण में लखनऊ, रायबरेली, लखीमपुर खीरी में मतदान हो रहा है। जिसमे रायबरेली की पांच सीटें भी काफी अहम है जिसे सोनिया गांधी का गढ़ माना जाता है। जिन मुख्य शहरों में इस चरण में मतदान हो रहा है वह लखनऊ, रायबरेली लखीमपुर खीरी के अलावा सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बांदा, फतेहपुर हैं।

 पिछले चुनाव में क्या रहा हाल

पिछले चुनाव में क्या रहा हाल

पिछले चुनाव की बात करें तो 2017 में भारतीय जनता पार्टी को चौथे चरण में 51 सीटों पर जीत मिली थी जबकि चार सीटों पर सपा को जीत मिली थी, दो पर कांग्रेस और दो पर ही बसपा को जीत मिली थी। भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल अपना दल को एक सीट पर जीत मिली थी। लखीमपुर खीरी की बात करें तो यहां पर चुनाव काफी दिलचस्प हैं क्योंकि यहां केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनके दौरान हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

लखीमपुर में किसानों की नाराजगी पड़ सकती है भारी

लखीमपुर में किसानों की नाराजगी पड़ सकती है भारी

कृषि कानूनों को लेकर जिस तरह से केंद्र सरकार ने रुख अख्तियार किया था उससे किसान खुश नहीं हैं। वह आशीष मिश्रा की एसयूवी वाली घटना को लेकर भी काफी नाराज हैं। किसानों ने आशीष मिश्रा को जमानत दिए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। लखीमपुर की सभी 8 सीटों की बात करें तो उसपर भारतीय जनता पार्टी नेजीत दर्ज की थी। भाजपा के योगेश वर्मा ने 2017 में जीत दर्ज की थी, उनका एक बार फिर से सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मासे मधुर की सीट पर मुकाबला है। कांग्रेस ने यहां से रवि शंकर त्रिवेदी को मैदान में उतारा है।

लखनऊ में पांचों सीटों पर नजर

लखनऊ में पांचों सीटों पर नजर

लखनऊ की सभी पांच विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। ऐसे में सबसे दिलचस्प मुकाबला सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह का सपा उम्मीदवार अभिषेक मिश्रा से है। राजेश्वर सिंह ईडी के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर हैं तो अभिषेक मिश्रा आईआईएम के पूर्व प्रोफेसर हैं, उन्हें अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। वहीं प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक का मुकाबला सपा के दो बार के पार्षद सुरेंद्र सिंह गांधी से है, दोनों कैंट सीट से आमने-सामने हैं। लखनऊ ईस्ट से प्रदेश सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन का मुकाबला सपा के अनुराग भदौरिया से है।

रायबरेली में दिलचस्प मुकाबला

रायबरेली में दिलचस्प मुकाबला

रायबरेली की हाई प्रोफाइल सदर सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस पार्टी का दबदबा माना जाता है। लेकिन इस बार कांग्रेस के टिकट से 2017 में चुनाव जीतने वाली अदिति सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में अदिति सिंह इस सीट पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं तो सपा ने इस सीट पर आरपी यादव व कांग्रेस ने मनीष चौहान को टिकट दिया है।

वोट करने पर बच्चों को मिलेंगे नंबर

वोट करने पर बच्चों को मिलेंगे नंबर

महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनाव आयोग ने 137 पिंक बूथ को तैयार किया है जहां पर महिला अधिकारियों को ही तैनात किया गया है। लखनऊ के क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने ऐलान किया है कि अगर माता-पिता वोट करते हैं तो उनके बच्चों को 10 अतिरिक्त नंबर दिए जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि यूपी में अगले तीन चरण के मतदान 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को होंगे जबकि नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+