उत्तर प्रदेश: जितिन प्रसाद समेत 6 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा मंत्रालय
उत्तर प्रदेश: जितिन प्रसाद समेत 6 मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा मंत्रालय
नई दिल्ली। योगी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कई नए चेहरों को शामिल किया गया। अब इन मंत्रियों को अहम जिम्मदारी सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को जहां प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी है तो वहीं राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है। वहीं राज्य मंत्री डॉ संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इनके अलावा यूपी कैबिनेट में शामिल किए गए छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि संजीव कुमार को समाज कल्याण एंव अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योगी कैबिनेट में शामिल किए गए दिनेश खटीक को जल शक्ति विभाग सौंपा गया है। गौरतलब है कि रविवार को योगी सरकार ने कैबिनेट विस्तार किया है। जिसमें जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री और 6 को राज्यमंत्री पद का शपथ दिलाया गया है। सभी मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दी।
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री समेत 23 कैबिनेट मंत्री, नौ स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 21 राज्य मंत्री थे। यूपी विधानसभा में सदस्यों की संख्या 403 है, ऐसे में नियमानुसार 60 मंत्री बनाये जा सकते हैं, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार से पूर्व सिर्फ 53 मंत्री थे और सात पद खाली थे जिन्हें रविवार को भरा गया। केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications