UPSRTC: महाकुंभ से पहले ड्राइवरों को Soft Skill की ट्रेनिंग देगा परिवहन विभाग, जानिए इसकी वजहें
अधिकारयों के अनुसार, यूपीएसआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो राज्य के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी बस चालक के रूप में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

UPSRTC: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महाकुंभ से पहले अपने बस चालकों को प्रशिक्षित करने का प्लान तैयार किया है। अधिकारियों की माने तो यूपी में जल्द ही पांच हजार नई बसें खरीदी जाएंगी जिसके लिए ड्राइवरों को बेहतर ड्राइविंग सेंस और स्किल के साथ तैयार किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर बस चालकों को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण देने के लिए काउंसलरों की व्यवस्था करेगा। इसके लिए पेशेवर प्रशिक्षित पेशेवरों को नियुक्त की जाएगी। हालांकि यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का कहना है कि बस चालकों को बसों में पेश की जाने वाली नई तकनीक के लिए तैयार रहने की जरूरत है।
ड्राइवरों को मिलेगी बेहतर ट्रेनिंग
राज्य के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ड्राइवरों के सॉफ्ट कौशल में सुधार करने के लिए प्रशिक्षित पेशेवरों को नियुक्त करने के साथ-साथ उन्हें पेशेवर तरीके से व्यवहार करने और यात्रियों के साथ शालीन तरीके से पेश आने की ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिकारियों को उनके ड्राइविंग कौशल में भी सुधार करने का आदेश दिया है। मंत्री ने ड्राइवरों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पर भी जोर दिया है।
जल्द ही यूपी सरकार खरीदेगी बसें
मंत्री ने कहा है कि चूंकि कानपुर में केवल एक चालक प्रशिक्षण संस्थान सक्रिय है, इसलिए यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि अन्य क्षेत्रों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के चालकों को भी उचित प्रशिक्षण दिया जाए। चूंकि अधिक बसें राज्य के बेड़े में शामिल की जाएंगी, इसलिए अधिक चालकों को तेज गति से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता होगी।

बस चालक बनने के लिए प्रोत्साहित करेगा विभाग
अधिकारयों के अनुसार, यूपीएसआरटीसी के मुख्य महाप्रबंधक की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो राज्य के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी बस चालक के रूप में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसका कारण यह है कि जो चालक ठेके पर काम करते हैं, उन्हें प्रति किलोमीटर के हिसाब से पारिश्रमिक मिलता है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वालों के लिए स्वत: ही कम हो जाएगा।
महाकुंभ से पहले 5 हजार नई बसें खरीदने की तैयारी
दरअसल प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ का भव्य आयोजन सुनिश्चित करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार लाखों श्रद्धालुओं की शानदार और आसान यात्रा के लिए यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 5,000 नई बसें शामिल करेगी। परिवहन विभाग मार्च 2023 तक करीब 1575 बसें खरीदेगा। इनमें से 1,200 बसें यूपीएसआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों की माने तो प्रयागराज में कुंभ मेले की शुरूआत हो गई है जिसमें आगामी महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
अगले एक साल में आएंगी 2000 बसें
अधिकारियों की माने तो इसके अलावा बाकी बसें अप्रैल-मई में बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इसके बाद 1 अप्रैल, 2023 से मार्च 2024 के बीच यूपीएसआरटीसी 2,000 नई बसें खरीदेगा। ये बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। सरकार 5,000 बसें खरीदने के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यूपीएसआरटीसी पुरानी और जीर्ण-शीर्ण बसों को भी छोड़ देगी।












Click it and Unblock the Notifications