UP Board Result: 10th-12th के रिजल्ट से पहले छात्रों को मिला अंतिम मौका! UPMSP से आया नया अपडेट
UPMSP Latest Update: यूपी बोर्ड 2026 के हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12) के नतीजों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। परिणाम घोषित होने से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने उन छात्रों को एक बड़ा मौका दिया है, जो किसी कारणवश अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। आइए जानतें हैं बोर्ड सचिव द्वारा जारी इस नए अपडेट में छात्रों के लिए क्या खास निर्देश हैं।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा-2026 से वंचित रह गए छात्रों के लिए 9 और 10 अप्रैल, 2026 को विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम मौका है और इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अवसर नहीं दिया जाएगा।

कहां और कैसे होगी परीक्षा?
यह परीक्षाएं सीसीटीवी की सख्त निगरानी में होंगी और क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा नियुक्त परीक्षक ही इन्हें संपन्न कराएंगे। जिन स्कूलों के सभी छात्र छूट गए हैं, उनकी परीक्षा उसी स्कूल में होगी, अन्यथा जिला स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर एग्जाम कराए जाएंगे।
स्कूलों की लापरवाही पर बोर्ड सख्त
बोर्ड ने उन 652 परीक्षा केंद्रों को भी कड़ी चेतावनी दी है, जिन्होंने अभी तक 34,637 छात्रों के प्रैक्टिकल अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। ऐसे स्कूलों के लिए 6 और 7 अप्रैल 2026 को वेबसाइट का लिंक फिर से खोला जाएगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अंकों की फीडिंग में देरी के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य और संबंधित DIOS सीधे जिम्मेदार होंगे।
साइबर ठगों से रहें सावधान
रिजल्ट की आहट के बीच बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को 'मार्क्स बढ़ाने' वाले फर्जी कॉल से बचने की सलाह दी है। सचिव ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व खुद को बोर्ड कर्मचारी बताकर पैसों की मांग कर रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डेटा पूरी तरह सुरक्षित है और ऐसे ठगों के खिलाफ 1930 साइबर हेल्पलाइन या पुलिस की मदद से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कब आएगा यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट?
यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य आज यानी 5 अप्रैल 2026 तक पूरा कर डेटा लॉक कर दिया जाएगा। पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो:
- 2024 में: रिजल्ट 20 अप्रैल को आया था।
- 2025 में: परीक्षाएं 12 मार्च को खत्म हुईं और रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ।
इस साल मूल्यांकन की गति और डेटा फीडिंग को देखते हुए 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच 10वीं और 12वीं के नतीजे आने की प्रबल संभावना है।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें: How to Check UP Board Result 2026
- सबसे पहले upmsp.edu.in पर लॉग-इन करें।
- होमपेज पर 'Result 2026' के लिंक को चुनें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चुनाव करें।
- अपना Roll Number और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code भरें।
- 'View Result' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट सामने होगी।
इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
- कुल रजिस्टर्ड छात्र: 52,30,184
- हाईस्कूल (10वीं): 27,50,843 छात्र
- इंटरमीडिएट (12वीं): 24,79,341 छात्र
महत्वपूर्ण सूचना: छात्र एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं के लिए UP10 \ और 12वीं के लिए UP12 \ लिखकर 56263 पर भेजें।












Click it and Unblock the Notifications