Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPMSP 12th Topper List 2025: यूपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप

UPMSP 12th Topper List 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा यूपी बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर, 12: 30 बजे जारी किया गया जिसमें टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। छात्र UPMSP के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। टॉप करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपए का पुरस्कार राशि दी जाएगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने प्रयागराज मुख्यालय से प्रेस कांफ्रेंस के जरिए 10वीं और 12वीं का रिज्लट एक साथ जारी कर दिया।

UPMSP-12th-Topper-List-2025

UP Board High School Intermediate Result के आते ही बोर्ड ने टापर्स की लिस्ट भी जारी कर दिया है। इस बार के यूपी बोर्ड का परिणाम बेहद शानदार रहा जिसमें हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं इंटरमीडिएट में पास होने वाले छात्रों की कुल संख्या 81.15 प्रतिशत है।
आईए विस्तार से जानते हैं UP Board 12वीं में किसने किया टॉप, कितने छात्र पास हुए और टॉपर्स स्टूडेंट्स को क्या मिलेगा...

UPMSP 12th Topper List 2025: यहां देखें इंटरमीडिएट टॉपर्स की लिस्ट

बता दें कि UP Board Intermediate Result में इस बार लड़कियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। यूपी बोर्ड के 12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने पूरे स्टेट में टॉप किया है। बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा (प्रयागराज) की छात्रा महक ने पूरे 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

राज्य में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से नकद राशि प्रोत्साहन के तौर पर दिया जाएगा इसके साथ ही उन छात्रों को लैपटॉप या टैबलेट दे कर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला स्तर पर टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को 21 हजार रुपए की धनराशि दी जाएगी।

UPMSP 12th Topper List 2025: 12वीं में पास होने के लिए इतने मार्क जरूरी

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 100 अंकों में से न्यूनतम 33% अंक चाहिए, वहीं प्रैक्टिकल वाले विषयों में जिसमें थ्योरी 70 मार्कस की है उसमें 23 नंबर मिलने पर पास माने जाएंगे।

यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्र इन डॉयरेक्ट लिंक्स पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:

  • उपरोक्त वेबसाइट्स में से किसी एक पर जाएं।
  • "UP Board Class 12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और स्कूल कोड (एडमिट कार्ड से) दर्ज करें।
  • "Submit" पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+