UP Weather: Lucknow समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, मूसलाधार बारिश के साथ चलीं तेज हवाएं
UP Weather: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार दोपहर बाद तेज आंधी के साथ ही मूसलाधार बारिश हुई। लगभग आधे घंटे की बारिश ने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया। हालांकि लखनऊ के अलावा अन्य जिलों में भी बारिश हुई है।

Uttar pradesh weather: राजधानी लखनऊ में शनिवार को तीन आंधी आई और उसके साथ मूसलाधार बारिश इसकी वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया बारिश और आधी इतनी तेज थी कि घरों से बाहर निकले लोगो को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालाकि खबर लिखे जाने तक आंधी और बारिश की वजह से किसी तरह के भारी नुक़सान होने की सूचना नहीं है।
28 मई तक रुक रुककर होगी बारिश
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की तरफ से 26 मई से लेकर 28 मई तक बारिश होने का अलर्ट पहले ही जारी किया गया था। अधिकारीयों के अनुसार अभी एक दो दिनों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ये बारिश हो रही है।
पूर्वांचल के कई जिलों में दिखेगा असर
हालाकि बारिश की वजह से लोगो को गर्मी और उमस से राहत मिली है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक दानिश अंसारी ने कहा कि, 28 मई तक रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है। खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इसका असर दिखाई देगा।
यूपी के अधिकांश जिलों में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश
इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 44.6 और 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी में बांदा सबसे गर्म रहा, बाकी शहरों की तुलना में सुल्तानपुर 29.4 डिग्री सेल्सियस सबसे ठंडा रहा।
बीते 24 घंटे में 21 जिलों में बारिश हुई थी। इस दौरान यूपी के बहराइच में सबसे ज्यादा 34 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई थी। गुरुवार को गाजीपुर में ओले गिरने की सूचना है तो लखनऊ, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हुई थी।
तीन दिनों के लिए ऐलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 26 मई से लेकर 28 मई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications