UP Weather Update : पूरे प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, देहरादून से भी ठंडा रहा Lucknow
UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में राजधानी समेत कई जिलों में शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है। कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की रात फैजाबाद का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। हालांकि सिर्फ लखनऊ ही नहीं राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में तजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो आने वाले समय में पश्चिम यूपी में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। बाकी अन्य जिलों में भी शीतलहर का असर और तेज होने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर शुष्क मौसम, छिछले से मध्यम कोहरे के साथ रहने की संभावना है।
देहरादून और नैनीताल से भी ठंडा रहा लखनऊ
राज्य में शुष्क बर्फीली हवाओं के जारी रहने के कारण लखनऊ ने पिछले एक दशक में दिसंबर का अपना सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। मंगलवार को देहरादून और नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों की तुलना में न्यूनतम तापमान कम रहा।
दोपहर में धूप निकलने के बावजूद लखनऊ का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान देहरादून और नैनीताल से कम रहा जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी के कई शहरों में शीतलहर का असर
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर ने अपना प्रकोप तेज कर दिया है। इसके प्रभाव से फैजाबाद में मंगलवार को राज्य का सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दिन और रात के तापमान में आ रही गिरावट
हालांकि मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम दैनिक तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में 4.2 और 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.6 और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Recommended Video

बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान
लखनऊ मौसम विभाग के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा, "अगले 24 से 48 घंटों तक ठंड की स्थिति रहने की संभावना है।" कोहरे के कारण दृश्यता 100 मीटर तक गिर सकती है। लखनऊ के लिए सुबह मध्यम से घना कोहरा और दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान था। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इन जिलों में इतन रहा तापमान
इस बीच, फुरसतगंज में पारा न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 6, बाराबंकी में 6.4, अलीगढ़ और उरई में 6.6, सुल्तानपुर में 6.8, कानपुर, मुजफ्फरनगर और नजीबाबाद में 7, शाहजहांपुर और हमीरपुर में 7.2, मेरठ में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरेली में 7.5 और आगरा में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications