UP Weather Update : शीतलहर एवं ठंड में हुआ इजाफा, सरकार ने जारी किए ये दिशा निर्देश

UP Weather Update : यूपी में ठंड की वजह से लखनऊ समेत राज्य के सभी जिलों में स्कूलों को सात जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं सीएम योगी ने भी ठंड को लेकर रैनबसेरों में कंबल वितरण का निर्देश दिया है।

शीतलहर

UP Weather Update : उतर प्रदेश में मौसम विभाग जारी शीत लहर की चेतावनी के मद्देनजर लखनऊ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल चार से सात जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर भी लागू होगा। यह सभी छात्रों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों (आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर) के लिए लागू होगा। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़ती हुई ठंड को देखे हुए यूपी के सभी जिलों में बनाए गए रैन बसेरों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

स्कूलों के साथ ही रैनबसेरों पर भी सरकार की नजर

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने अधिकारियों से उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। वहीं अत्यंत ठंडे मौसम की स्थिति के मद्देनजर गरीबों, बेसहारा और बेघरों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में 1,200 से अधिक रैन बसेरों की स्थापना की गई है।

Recommended Video

    Yogi Adityanath ने अचानक किया Night Shelter का दौरा, Officers में मचा हड़कंप

    75 जिलों में हो रहा कंबल वितरण

    इसके अतिरिक्त, सरकार ने राज्य के 75 जिलों में वितरण के लिए 4,96,883 कंबल खरीदे हैं और अब तक 2.86 लाख से अधिक कंबल गरीबों और जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिलाधिकारियों को रैन बसेरों की व्यवस्था का औचक निरीक्षण करना चाहिए। ठंड के मौसम में किसी को सड़क पर सोते हुए नहीं देखना चाहिए। हर जरूरतमंद व्यक्ति को रैन बसेरों में ठहराया जाना चाहिए।"

    यूपी में 14 हजार जगहों को अलाव के लिए चिन्हित किया गया

    लोगों को शीत लहर से बचाने के लिए लगभग 29,228 लोगों को समायोजित करने की क्षमता वाले 1,220 रैन बसेरों की स्थापना की गई है। इसके अलावा, राज्य भर में 14,043 स्थानों को अलाव के लिए चिह्नित किया गया है। यूपी के जिलों में लगभग 12,594 सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाया जाता है। मुख्यमंत्री खुद हाल ही में रैन बसेरों का निरीक्षण करने गोरखपुर आए थे।

    इन जिलों में इतने बांटे गए कंबल

    मुख्यमंत्री ने कहा, "यह सुनिश्चित किया जाए कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, स्थानीय निकाय अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों द्वारा ही किया जाए। उक्त अवसर पर प्रशासन के अधिकारी सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

    शीतलहर के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने हरदोई में सबसे अधिक 16,379 और प्रयागराज में 9,894 से अधिक कंबल उपलब्ध कराए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए 10,988 कंबल खरीदे गए, जिनमें से अब तक 7,065 कंबल बांटे जा चुके हैं। योगी सरकार ने अयोध्या में 4320 जरूरतमंदों को कंबल बांटे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+