Cyclone Dana : 'दाना चक्रवात' को लेकर DDU University के प्रोफेसर ने बताई कई खास बातें, जानिए क्या कहा?

UP Weather Update Cyclone Dana News In Hindi: बंगाल की खाड़ी में उठा ' दाना चक्रवात ' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। आज उड़ीसा में प्रवेश करते हुए कई प्रांतों को प्रभावित करेगा। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी दाना चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह से दाना चक्रवात पर खास बातचीत की।

बंगाल की खाड़ी में क्यों आते हैं ज्यादा तूफान?

प्रोफेसर श्री प्रकाश सिंह ने बताया कि चक्रवात के दो श्रोत हैं एक अरब सागर और दूसरा बंगाल की खाड़ी। चूंकि बंगाल की खाड़ी अरब सागर की तुलना में ज्यादा गर्म है इसलिए यहां ज्यादा चक्रवात आते है।

dana cyclone

इस वजह से मचाते हैं ज्यादा तबाही

चक्रवात दाना के केंद्र में निम्न वायुदाब का क्षेत्र है। हवाएं केंद्र से बाहर की ओर तेज गति से चलती हैं। यह उष्ण कटिबंधीय चक्रवात का उदाहरण है जो काफी ताकतवर होते हैं। ऐसे चक्रवात तटवर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मचाते हैं।

दाना ' अरबी शब्द, जिसका मतलब यह है

प्रोफेसर सिंह ने बताया चक्रवातों का नाम विश्व मौसम विज्ञान संगठन तय करता है। इस चक्रवात का नामकरण कतर में हुआ है। "दाना " एक अरबी शब्द है जिसका मतलब " उदारता " से होता है।

यूपी के क्षेत्रों को करेगा प्रभावित

प्रोफेसर सिंह ने कहा कि जैसे जैसे चक्रवात समुद्र से दूर होता जाएगा उसकी तीव्रता और ताकत दोनों कम होते जाएंगे। यह चक्रवात पूरे यूपी को तो नहीं प्रभावित करेगा लेकिन पूर्वांचल को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, कुशीनगर , देवरिया सहित कई जिले प्रभावित रहेंगे।

बढ़ेगी ठंड

प्रोफेसर सिंह ने कहा कि चक्रवात दाना से बारिश होगी, जिससे मौसम में नमी आएगी और ठंड में इजाफा होगा।

हो सकता है यह नुकसान
प्रो सिंह ने कहा कि चक्रवात ने हवा की तेज गति रहने के कारण फसलों को नुकसान हो सकती है। तेज हवाएं धान और गन्ने की खड़ी फसल को गिरा सकते है । इसके साथ ही ज्यादा बारिश हुई तो यह भी फसलों को बर्बाद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+