UP Weather: यूपी में बढ़ी ठंड, पारे में आई 3 डिग्री तक की गिरावट, जानिए पूरा अपडेट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यूपी मौसम विभाग की माने तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। राज्य में सबसे कम तापमान बरेली में दर्ज किया गया, जहां पारा सामान्य से 7 डिग्री -3.9 डिग्री नीचे गिर गया, इसके बाद नजीबाबाद (7.8 डिग्री), मुजफ्फरनगर (8.8 डिग्री) का स्थान रहा।

तापमान

लखनऊ मौसम कार्यालय के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा, पिछले 48 घंटों में राज्य की राजधानी लखनऊ सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

इस बीच, लखनऊ में न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 15.3 से गिरकर रविवार को 11.1 डिग्री पर आ गया। उस दिन का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ के लिए सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा और बाद में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अलग-अलग स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर अब समाप्त हो गया है। इसी क्रम में अगले 2-3 दिनों में ठंडे रेगिस्तानों और हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं की गति में वृद्धि के कारण अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट होने की भी संभावना है।

इसके साथ ही वायुमंडलीय आर्द्रता में कमी तथा 20-22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज सतही पछुआ हवाओं के प्रभाव से सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+