UP Weather: सितंबर में जून जैसी गर्मी! चिलचिलाती धूप, रात में उमस ने लोगों का जीना मुहाल किया, कब होगी बारिश?

UP Weather: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सितंबर माह में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। हालात ये हैं कि दिनभर चिलचिलाती धूप और रात में हवा न चलने से उमस के कारण लोगों को नींद नहीं आ रही है और जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग काफी परेशान हैं।

सितंबर माह में भी जून जैसी गर्मी पड़ रही है। पिछले 5 सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल सितंबर सबसे गर्म महीना रहा। वो भी ऐसे समय में जब मानसून सीजन खत्म होने वाला है, इसके बावजूद गर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

rain forecast Uttar Pradesh weather

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो अगले कुछ दिनों तक वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

यदि हम पिछले 5 वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस साल सितंबर महीने में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 5 सालों में इस बार सितंबर महीना काफी गर्म है।

साल 2020 में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, 2021 में 30.2, 2022 में 34.3 दर्ज किया गया था। इसी तरह पिछले साल 2023 में 32.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। ऐसे में बीते 5 सालों में इस साल सितंबर महीने में मौसम काफी गर्म है।

आईएमडी द्वारा जारी आंकड़े की माने तो आगामी 29 सितंबर तक वाराणसी का मौसम इसी तरह रहने वाला है। न्यूनतम तापमान 25 और 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसी तरह 29 दिसंबर तक मैक्सिमम तापमान 34 और 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जाहिर की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में कुछ इलाकों में हल्की बरसात होने की संभावना है। लेकिन अधिकतर इलाकों में मौसम इसी तरह बना रहेगा। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी और उमड़ से अभी इस सप्ताह में रहता नहीं मिलने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+