UP के इन जिलों में आज हो सकती है झमाझम बारिश, अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मेहरबान रहेगा मानसून

UP के इन जिलो में आज हो सकती है झमाझम बारिश, अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मेहरबान रहेगा मानसून

लखनऊ, 10 जुलाई: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत मिली है और बारिश की वजह से मौसम भी सुहाना हो गया है। हालांकि, प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। तो वहीं, अब मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें इनमें 12 जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश पर मानसून मेहरबान रहेगा।

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना

इन जिलों में है भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, बहराइच, सीतापुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में 87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तो वहीं, आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, बांदा, कन्नौज, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, अंबेडकरनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज में भी बारिश के आसार हैं।

13 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट

13 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि अगले 4 दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चलने वाली हवाएं पूरब दिशा में पहुंच गई हैं। इसका असर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी देखने को मिलेगा। 13 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश होगी।

इन जिलों में सबसे ज्यादा हुई बारिश

इन जिलों में सबसे ज्यादा हुई बारिश

इस अवधि में सबसे अधिक 15 सेण्टीमीटर बारिश सीतापुर के लहरपुर में रिकार्ड की गयी। इसके अलावा कुण्डा प्रतापगढ़ में 13, बरेली, प्रयागराज के करछना में नौ-नौ, अम्बेडकरनगर के टाण्डा, प्रयागराज के फाफामऊ, बांदा के बबेरू में आठ-आठ, अकबरपुर में सात, सहारनपुर के देवबंद में सात, सोनभद्र के चुर्क, प्रतापगढ़ के पट्टी, गाजीपुर में छह-छह, प्रयागराज के मेजा, प्रतापगढ़, प्रयागराज के छतनाग, गाजीपुर, सोनभद्र के राबट्रसगंज में पांच-पांच सेण्टीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+