UP News: नरौरा-हरिद्वार से छोड़े गए पानी ने कानपुर में मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी
यूपी के कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। अधिकारियों ने लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया है।
Flood in UP: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। खासतौर से आगरा और कानुपर में गंगा और युमना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कानपुर में गंगा खतरे के निशान से 72 सेमी ऊपर बह रही हैं। कई क्षेत्रों के आवासीय इलाकों में बाढ़ के पानी से लगभग 300 घर प्रभावित हुए हैं।

नरौरा और हरिद्वार से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिससे कटरी और उन्नाव के शुक्लागंज में गांवों और घरों में पानी भर गया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है।
प्रभावित गावों से लोगों को हटाने की चुनौती
हालांकि प्रभावित गावों में लोगों को अभी तक स्थानांतरित नहीं किया गया है। लेकिन प्रशासन ने उनसे कहा है कि यदि जल स्तर और बढ़ता है तो वे निकासी के लिए तैयार रहें। कटरी के नाथूपुरवा और चैनपुरवा उन गांवों में से हैं, जो जलस्तर बढ़ने से सबसे पहले प्रभावित होते हैं। प्रवेश द्वार से पानी महज 10 फीट की दूरी पर है।
निचले इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी
गंगा बैराज पर, पानी का तेज बहाव तेजी से तटों को काट रहा था जिसके बाद कानपुर प्रशासन ने घाट के पास नौकायन और स्नान जैसी किसी भी नदी गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया। बाढ़ चौकी पर गोताखोर तैनात थे और पुलिसकर्मी दूर दराज से आने वालों को सख्ती से हिदायत दे रहे हैं।
पानी छोड़ने से बढ़ी मुसीबत
सिंचाई विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह नरौरा से 1.44 लाख क्यूसेक और हरिद्वार से 1.14 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है और चार से पांच दिन में यह पानी कानपुर पहुंचते ही गंगा और बढ़ जाएंगी।
नजर रख रहा प्रशासन
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। 15 आश्रय गृह उच्च भूमि पर लेकिन गंगा के पास के स्कूलों में बनाए गए थे। बिठूर में चौकसी बढ़ा दी गई है और 12 बाढ़ चौकियों को उन लोगों के साथ संचार बनाए रखने के लिए कहा गया है जिन्हें जल्दी से स्थानांतरित किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications