UP Teacher Transfer: योगी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अब आसानी से होगा तबादला

UP Teacher Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक विद्यालयों के शिक्षकों को एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही उनकी कार्यरत जिले में सेवा अवधि की बाध्यता को भी समाप्त कर दी गई है।

योगी सरकार द्वारा शिक्षकों के तबादले को लेकर लिए गए इस फैसले से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर उन महिला शिक्षकों को इस सुविधा का अधिक लाभ मिलेगा जो विवाहित हैं और अपना तबादला नहीं करा पा रही थीं।

UP Teacher Transfer Yogi government

गर्मियों की छुट्टी का करना होगा इंतजार

आदेश के बाद तबादले की प्रक्रिया तो पूरी कर ली जाएगी, लेकिन शिक्षकों को कार्यमुक्त व कार्यभार ग्रहण गर्मी की छुट्टियों में ही किया जाएगा। शासन ने हाल ही में जिले के अंदर परस्पर तबादले का आदेश जारी किया था, जिससे एक से दूसरे जिले में तबादले के इच्छुक शिक्षकों में भी उम्मीद जगी थी।

अब कोई भी शिक्षक कर सकता है आवेदन

परस्पर तबादले के लिए महिला शिक्षिकाओं को कम से कम दो साल व पुरुष शिक्षकों को कम से कम पांच साल संबंधित जिले में काम करना अनिवार्य होता था, लेकिन इस बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है। अब कोई भी शिक्षक परस्पर तबादले के लिए आवेदन कर सकता है।

पारस्परिक स्थानांतरण ग्रामीण सेवा से ग्रामीण सेवा संवर्ग और नगर सेवा से नगर सेवा संवर्ग में होगा। पारस्परिक स्थानांतरण विद्यालय से विद्यालय में होगा। यह भी बता दें कि आपसी सहमति से पेयर बनाने वाले शिक्षकों को अनिवार्य रूप से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।

चार श्रेणियों में होंगे तबादले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने बताया है कि परस्पर तबादले के लिए सीडीओ की अध्यक्षता वाली समिति होगी। तबादले चार श्रेणियों में होंगे। सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय का सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय में, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय में, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय का सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में विषय एक होने पर तबादला होगा।

फिलहाल, उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत है। इससे उन्हें अपनी पसंद के जिले में तबादला करने का मौका मिलेगा। यह फैसला शिक्षकों के हित में है और इससे उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+