'किसानों को लेकर रची जा रही बड़ी साजिश, सरकार ले निर्णय नहीं तो...', टिकैत बंधुओं का बड़ा ऐलान
Uttar Pradesh News In Hindi: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में हो रहे भूमिअधिग्रहण को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के बीच टिकैत बंधुओं का बड़ा बयान आया है। इन्होंने सरकार के जल्द निर्णय न लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके साथ ही इन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Recommended Video
12संगठन हुए शामिल
पश्चिम उत्तर प्रदेश में किसानों की राजधानी कहे जाने वाले सिसौली गांव में एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया गया ।जिसमें गौतम बुद्ध नगर से 12 संगठन के पदाधिकारियों सहित राकेश टिकैत और नरेश टिकैत ने भी हिस्सा लिया।

23दिसंबर को होगी मासिक पंचायत
इस मीटिंग में यह तय किया गया है कि 17 दिसंबर को सिसौली में होने वाली मासिक पंचायत का आयोजन अब 23 दिसम्बर को चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस पर किया जाएगा।
राकेश टिकैत ने कहा कि 23 तारीख में होने वाली मीटिंग में गौतम बुद्ध नगर में हो रहे किसानों के आंदोलन को लेकर जहाँ कड़ा निर्णय लिया जाएगा तो वही किसानों की मांगों को लेकर देश में एक बडा आंदोलन करने की जरूरत है।
उनका कहना है कि गौतम बुद्ध नगर का मामला चल रहा है । प्रशासनिक अधिकारी इनको 5 तारीख से बहकाने का काम कर रहा है। अभी करीब 140 लोग जेल में बंद हैं। प्रशासन और सरकार इतनी झूठ बोलती नहीं देखी । हमको पहले दिन कहा कि हमने 20 आदमी छोड़ दिए हमने बयान दे दिया के 20 आदमी छोड़ गए छूटा एक आदमी भी नहीं कभी 27 बता दे कभी 20 बता दे कभी 40 बता दे । देश में किसान आंदोलन को दबाने का काम किया जा रहा है। यह साजिश प्रशासन रच रहा है। उनके पास 23 दिसंबर तक का टाइम है ।इसे बातचीत का माहौल करें जितने लोग जेल में बंद है उनको रिहा करें । जो डराने धमकाने का और मारपीट का काम कर रहा है प्रशासन उसको रोके।
अगर एक थाना करेगा तो हर जिले में थाने हैं। यह नहीं कि लोग गौतम बुद्ध नगर में ही जाएंगे। हम 23 तारीख में यहां से कैड़ा निर्णय लेंगे और जो भी यहां से घोषणा होगी मीटिंग अगली होगी। यही अगला निर्णय लिया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की हमारी अभी कोई कॉल नहीं है । दिल्ली की कॉल संयुक्त मोर्चा की होगी। कब होगी क्या होगा वो दिल्ली के इशू पर बात होगी ।
राकेश टिकैत
गौतम बुध नगर के जमीन का इशू है वहां के 10% मुआवजे का इशू है लेकिन अभी कोई प्लेटफार्म तैयार नहीं है जिस पर गौतम बुद्ध नगर के पूरी कमेटी बातचीत कर ले।
वो चल रहा है मूमेंट है आज 10 महीने में आज उसे संगठन का पहली बार मैसेज आया है की आपस मे बैठकर बातचीत करे।हमने बार-बार कहा है कि जो भी आंदोलनकारी संगठन और SKM के लोग 2021 से वापसी आए थे उन सबको इकट्ठा बैठना पड़ेगा और दिल्ली की कॉल पुरे देश के किसानों को देनी पड़ेगी लेकिन कब देनी पड़ेगी इसकी डेट क्या होगी वो इशू बैठकर एसकेएम तय करें पहले अकेले-अकेले दिल्ली की कॉल देंगे जो नोएडा का हाल हुआ है वहीं पूरे देश का हाल होगा
नरेश टिकैत ने कहा कि यह तो पॉलिटिकल इशू है और सरकार की प्राथमिकता है वो सरकार अपना काम कर रही है पूरा प्रेस उस पर लग रही है हमारा इशू किसानो के इशू है । गौतमबुद्ध नगर में किसानों के साथ हो रहा है वह गलत हो रहा है। पूरे देश में ही भूमि अधिग्रहण चल रहा है। किसानों के साथ जो हो रहा है वह अच्छा नहीं हो रहा।












Click it and Unblock the Notifications