Weather Forecast Today: दिल्ली से लेकर हिमाचल तक मौसम खराब, 17 राज्यों में Rain Alert, मुंबई का क्या है अपडेट?

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने 7 जुलाई 2026 को भारत के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की गंभीर चेतावनी जारी की है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल चुका है, जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। उधर, गुजरात से लेकर केरल के समुद्र तट तक बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण भारी बरसात का कारण है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

Weather Forecast Today

आज देश के जिन 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, उनके नाम हैं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाॉटक, तमिलनाडु असम और त्रिपुरा शामिल हैं।

दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में 7 जुलाई को मौसम का मिजाज बेहद आक्रामक रहने वाला है। राजधानी में भारी बारिश के साथ 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका है। यहां न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

यूपी में भी Rain Alert

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी आंधी और वज्रपात की चेतावनी है। रामपुर, सहारनपुर, मेरठ, पीलीभीत और झांसी समेत कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत मिलेगी लेकिन घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, मुंबई में भारी बारिश की आशंका

महाराष्ट्र में मानसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी मुंबई के अंधेरी, मरीन ड्राइव और वसई-वीरार जैसे इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने मुंबई समेत नासिक सतारा, रत्नागिरी, पुणे, ठाणे और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका है, स्कूल-कॉलेज बंद है।

राजस्थान में मौसम रहेगा खराब

राजस्थान के जयपुर, सीकर और जोधपुर समेत कई जिलों में 7 जुलाई से 10 जुलाई के बीच भारी बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी का अलर्ट है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा। वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में भी 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

एमपी में तेज बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और उज्जैन में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने और मूसलाधार बारिश का अनुमान है। भोपाल का तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मालदा और हावड़ा में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। यहां भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

उत्तराखंड -हिमाचल में रहेगा मौसम खराब

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की आशंका है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कांगड़ा में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है, जम्मू-कश्मीर के डोडा, रामबन और अनंतनाग में तेज बारिश के साथ 65 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की चेतावनी है, सभी को अलर्ट रहने की जरूरत है।

यह पढ़ें: Mumbai Rains School Holiday: मुंबई में Red Alert, क्या मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल? एडवाइजरी जारी
यह पढ़ें: Mumbai Rains School Holiday: मुंबई में Red Alert, क्या मंगलवार को बंद रहेंगे स्कूल? एडवाइजरी जारी
यह पढ़ें: मुंबई में Red Alert, 17 उड़ानें रद्द, लोकल बाधित, जमीन से लेकर आसमान तक यातायात ठप्प
यह पढ़ें: मुंबई में Red Alert, 17 उड़ानें रद्द, लोकल बाधित, जमीन से लेकर आसमान तक यातायात ठप्प
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+