Mahakumbh 2025: प्रयागराज जं.वाया जंघई प्रयागराज रिंग रेल कुम्भ स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या
Mahakumbh Special Trains Latest News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 04120 प्रयागराज जं.वाया जंघई प्रयागराज जं. रिंग रेल कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन 28 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 तक 32 फेरों के लिये किया जायेगा।
04120 प्रयागराज जं.वाया जंघई प्रयागराज जं. रिंग रेल कुम्भ मेला विशेष गाड़ी 28 जनवरी से 28 फरवरी, 2025 तक प्रयागराज जं. से 13.30 बजे प्रस्थान कर प्रयाग से 13.45 बजे, फाफामऊ से 13.57 बजे, मऊ आईम्मा से 14.42 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. से 15.30 बजे, सुल्तानपुर से 16.25 बजे, अयोध्या कैंट से 17.32 बजे, अयोध्या धाम से 18.05 बजे, गुसाईगंज से 18.52 बजे, अकबरपुर से 19.20 बजे, शाहगंज से 20.12 बजे, जौनपुर से 20.55 बजे, जफराबाद से 21.10 बजे, मड़ियाहूॅ से 21.37 बजे, जंघई से 22.40 बजे, भदोही से 23.15 बजे, दूसरे दिन बनारस से 00.10 बजे, माधोसिंह से 01.17 बजे, झानपुर रोड से 01.50 बजे, हंडियाखास से 02.50 बजे, झूसी से 03.17 बजे तथा प्रयागराज रामबाग से 03.32 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 04.00 बजे पहुँचेगी।

26 जनवरी, 2025 को महाकुम्भ में स्नान करने आया 13 वर्ष का एक लड़का जो अपने परिजन से बिछड़ गया था रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज रामबाग को मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। 26 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग को प्लेटफार्म संख्या-02 पर 60 एवं 56 वर्ष के दो बीमार यात्री मिले। दोनों बीमार यात्रियों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त उनके परिजन को सुपुर्द किया गया। 25 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जं. को लखनऊ जं. रेलवे स्टेशन के गेट संख्या-01 पर 14 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड हेल्प हेस्क लखनऊ जं. को सुपुर्द किया गया। 25 जनवरी, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखीमपुर को गाड़ी संख्या-55083 में 10 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन लखीमपुर को सुपुर्द किया गया। 25 जनवरी, 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या-12571 के टेªन टिकट परीक्षक को 14 वर्ष का एक लड़का एवं एक लड़की मिले। जिसे रेलवे सुरक्षा बल गोंडा पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ के उपरान्त लड़के एवं लड़की को चाइल्ड लाइन गोंडा को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications