यूपी में क्यों हुआ आदेश, कहां मिलेगा 5 रूपये किलो आटा, 6 रुपए किलो चावल? जानिए सीएम योगी का खास प्लान
CM Yogi Special Plan For Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आए दिन कुछ नया और बड़ा कर रही है। आमलोगों के लिए कई योजनाएं भी चल रही हैं। इसी क्रम में सीएम योगी ने प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के लिए खास योजना बनाई है। आइए जानते हैं यह पूरी योजना क्या है?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ लगने जा रहा है जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार खास उत्साहित है। इसी क्रम योगी सरकार ने महाकुंभ क्षेत्र में सस्ते मूल्य पर कुछ खाद्य सामग्रियां देने की योजना बनाई है।

महाकुंभ जिले में मेला क्षेत्र में उचित मूल्य की 138 दुकानें खोली गई हैं। यहां पर कल्पवासियों के लिए एक लाख बीस हजार सफेद राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को राशन के लिहाज से बेहद कम कीमत पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
महाकुंभ में अखाड़ों-कल्पवासियों को 5 रुपए प्रति किलो की दर से आटा और 6 रुपए प्रति किलो के हिसाब से चावल उपलब्ध कराया जाना है. इसके अलावा 18 रुपए प्रति किलो की दर से चीनी भी उपलब्ध कराई जाएगी.।
Bijali Bill News UP: एक मुश्त समाधान योजना के पहले चरण में महराजगंज में इतने करोड़ की हुई वसूली
कल्पवासियों लिए पकाने के लिए भी सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं इस काम के लिए सभी 25 सेक्टर्स में एजेंसियां निर्धारित की गई हैं ये एजेंसियां कल्पवासियों, अखाड़ों और संस्थाओं को नया गैस कनेक्शन प्रदान कर रही हैं। अन्न भंडार के पांच गोदाम भी तैयार किए गए हैं। इन गोदामों पर 6000 मीट्रिक टन आटा और 4000 मीट्रिक टन चावल और 2000 मीट्रिक टन चीनी भी रहेगी। हर कल्पवासी को 3 किलो आटा, 2 किलो चावल और एक किलो चीनी मेला क्षेत्र में दी जा रही इस विशेष सुविधा के अंतर्गत हर कल्पवासी को 3 किलो आटा, 2 किलो चावल और एक किलो चीनी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है। जनवरी से फरवरी अंत तक राशन की यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही वन नेशन वन कार्ड की सुविधा भी प्राप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications