Bijali Bill News UP: एक मुश्त समाधान योजना के पहले चरण में महराजगंज में इतने करोड़ की हुई वसूली
Bijali Bill News Maharajganj Uttar Pradesh: जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय में विद्युत विभाग के विभिन्न योजनाओं सहित ओटीएस अभियान की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सबसे पहले ओटीएस अभियान के प्रथम चरण की जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता विद्युत द्वारा अवगत कराया गया कि ओटीएस अभियान के प्रथम चरण का संचालन 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया गया। अभियान में कुल 26900 उपभोक्ताओं से 44 करोड़ 29 लाख का विद्युत बकाया वसूल किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि दूसरे चरण का अभियान 01 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दूसरे चरण में महराजगंज डिवीजन में 20,000 उपभोक्ताओं को और नौतनवा, निचलौल व आनंदनगर डिविजन में न्यूनतम 10,000 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराते हुए विद्युत बकाया की वसूली सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने 05 किलोवाट से अधिक भार वाले विद्युत उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत विद्युत बकाया भुगतान करवाने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ओटीएस अभियान की अगली समीक्षा 10 जनवरी को की जाएगी। जिसमें प्रत्येक डिविजन से सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सबडिवीजन के एसडीओ उचित कारण के साथ उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी खंडों में लाइन लॉस और एटीएनसी लॉस को कम करने का निर्देश दिया। खराब मीटरों को अभियान चलाकर प्रतिस्थापित करने के लिए कहा। साथ ही विद्युत चोरी के उन प्रकरणों में जिनमे विभाग को राजस्व की बड़ी क्षति हो रही है, में कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के लिए कहा।
बैठक में अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह, सभी एक्स.ई.एन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications