UP Polls 2022: सीएम योगी का दावा -'80 बनाम 20 हो चुका है यूपी चुनाव, भाजपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें'

लखनऊ, 14 फरवरी। यूपी में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, सोमवार को राज्य की 55 सीटों के लिए वोटिंग सुबह से जारी है। इस वक्त सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है। नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है तो वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ANI को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए सारे ज्वलंत प्रश्नों के उत्तर दिए हैं और दावा किया है कि एक बार फिर से यूपी में भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है और इस बार भी बीजेपी राज्य में 300 से ज्यादा की सीटें हासिल करेंगी।

यहां पेश है इंटरव्यू के मुख्य अंश

भाजपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें: योगी आदित्यनाथ

भाजपा जीतेगी 300 से ज्यादा सीटें: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि 'एक बार फिर से राज्य में भाजपा की वापसी हो रही है क्योंकि जनता का भरोसा और साथ उनकी पार्टी के साथ है। योगी ने कहा कि हमने जो वादे किए थे वो सभी पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद ही स्थिति साफ हो गई है इसलिए मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारी पार्टी यूपी में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और 300 से ज्यादा की सीटें जीतकर लेकर आएगी।'

80 बनाम 20 हो चुका है यूपी चुनाव: सीएम योगी

80 बनाम 20 हो चुका है यूपी चुनाव: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि 'मैंने पहले भी कहा था और आज भी कह रहा हूं कि भाजपा ने हमेशा विकास की बात कही है। हमने सिर्फ कहा नहीं बल्कि हमने करके भी दिखाया है। मैंने इससे पहले 80 बनाम 20 की बात की थी, जिसका अर्थ था कि 80% लोग भाजपा के साथ होंगे और 20% हमेशा की तरह विरोध में ही खड़े होंगे। हमने जाति, मत, मज़हब की बात नहीं की थी। ये अस्सी प्रतिशत वो लोग हैं, जिन्होंने हमेशा अच्छे कामों को सराहा है, जबकि बीस प्रतिशत वो लोग हैं,जिन्हें सिर्फ विरोध करना होता है।'

'गजवा-ए-हिंद का सपना कभी भी पूरा नहीं होगा'

'गजवा-ए-हिंद का सपना कभी भी पूरा नहीं होगा'

उन्होंने साथ ही विरोधी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'कुछ लोग केवल लोगों को भड़काने और भटकाने का दावा करते हैं लेकिन वो लोग कभी भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे। जो लोग गजवा-ए-हिंद का सपना देख रहे हैं, उनका सपना कयामत के दिन तक भी पूरा होगा। सीएम योगी ने दावा किया कि नए भारत में विकास सबका होगा लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं। सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है।'

'पिछले 5 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ'

'पिछले 5 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ'

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'पिछले 5 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा। आज तो प्रदेश में कावड़ यात्रा शानदार तरीके निकलती है ये आस्था का सम्मान है और प्रदेश के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराता है, लोगों के मन से डर निकल गया है। उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर 3-4 दिन के अंदर एक बड़ा दंगा होता था, महीनों तक कर्फ्यू रहता था, अराजकता चरम पर थी और गुंडागर्दी होती थी लेकिन आज ऐसा नहीं होता है।'

'सपा, बसपा और कांग्रेस के खेमे में गमगीन माहौल'

उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी के नेतृत्व में और जनता के आशीर्वाद से यूपी में डबल इंजन वाली सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। यह चुनाव पहले ही 80 बनाम 20 की ओर बढ़ चुका है। पहले चरण के मतदान के बाद सपा, बसपा और कांग्रेस के खेमे में गमगीन माहौल है। बीजेपी 300 का लक्ष्य हासिल कर रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+