पति अंगद का टिकट कटने पर भड़कीं अदिति सिंह, कहा- 'बिन बाप की लड़की को तंग कर रही हैं प्रियंका गांधी'
नई दिल्ली, 02 फरवरी। कड़कड़ाती ठंड के बीच इस वक्त यूपी-पंजाब का सियासी पारा चरम पर है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं अदिति सिंह के पति अंगद सिंह सैनी का पंजाब के नवाशहर से कांग्रेस ने टिकट काट दिया है, जिसके बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को मीडिया से बात करके हुए अदिति सिंह ने कहा कि 'प्रियंका गांधी ने जानबूझकर मेरे पति का टिकट काटा है, वो लगातार मेरे पति पर मेरे खिलाफ बोलने का दवाब बना रही थीं, जब वो इसमें सफल नहीं हो पाईं तो उन्होंने मेरे पति का टिकट काट दिया।'

'बिन बाप की लड़की को तंग कर रही हैं प्रियंका गांधी'
उन्होंने कहा कि 'प्रियंका गांधी जानबूझकर एक बिन बाप की लड़की को परेशान कर रही हैं। मैं पांच साल पहले अपने पिता की उंगली पकड़कर राजनीति में आई थी। आज वो नहीं हैं लेकिन मैं जनता के साथ और अपने पिता के आशीष से इस राह पर आगे चल रही हूं, मुझे पता है कि जनता प्रियंका गांधी और कांग्रेस को जरूर सबक सिखाएगी। '
Recommended Video

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'
उन्होंने कांग्रेस के नारे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' पर कहा कि मैं लड़की हूं और लगातार लड़ ही रही हूं।' आपको बता दें कि अदिति सिंह रायबरेली की सदर सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह एक दिग्गज नेता रहे हैं। अदिति और अंगद की शादी उनके पिता ने ही तय की थी।

अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने थे
मालूम हो कि अंगद सैनी का परिवार लंबे वक्त से पंजाब की राजनीति में सक्रिय है, अंगद के पिता विधायक प्रकाश सिंह सैनी और अदिति के पिता विधायक अखिलेश सिंह करीब 20 साल दोस्त रहे। अदिति और अंगद दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने थे। 2017 के विधानसभा चुनावों में अंगद ने सबसे कम आयु के विधायक के तौर पर खुद की पहचान बनाई थी।

जनता तय करेगी कि कांग्रेस का फैसला सही है या गलत?
टिकट कटने पर अंगद सिंह सैनी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा था कि 'कांग्रेस पार्टी ने मेरे निजी जीवन के चलते मेरा टिकट काटा है, इसका मुझे खेद है, अब आप ही बताइए कि कोई महिला अगर अपना फैसला खुद करे, तो क्या उसको रोकना चाहिए? मैं एहसान फरामोश पति नहीं हूं, पार्टी ने मेरे पिताजी को और उनकी मौत के बाद मेरी मां को टिकट दिया था, आज उन्हें मैं सही नहीं लग रहा, अब जनता ही तय करेगी कि कांग्रेस का फैसला सही है या गलत?
सतबीर सिंह सैनी बालिचिकी को टिकट
आपको बता दें कि कांग्रेस ने अंगद सिंह की जगह सतबीर सिंह सैनी बालिचिकी को टिकट दिया है। पार्टी के इस फैसले से खफा होकर अंगद सिंह सैनी ने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
यहां देखें अदिति सिंह का EXCLUSIVE इंटरव्यू












Click it and Unblock the Notifications