Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Politics: बहन बीजेपी में, पिता ने बनाई अपनी पार्टी, अब स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे कांग्रेस में हुए शामिल

UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कोई ऐसे नेता है जो एक दल से दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी से ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

इधर स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। रायबरेली के रहने वाले दो बड़े नेताओं के फेरबदल से यहां का समीकरण भी बदला नजर आ रहा है। जानकारों का कहना है कि रायबरेली की लड़ाई अब और दिलचस्‍प हो गई है।

up-politics-swami-prasad-mauryas-son-joins-congress

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य का प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में जुड़ने पर स्वागत किया। एक तरफ स्वामी प्रसाद मौर्य खुद अपनी पार्टी बनाकर इस बार लोकसभा चुनाव मैदान में है, वहीं उनकी बेटी अभी भी भारतीय जनता पार्टी में हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य रायबरेली के ऊंचाहार के रहने वाले हैं और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

रायबरेली क्षेत्र में है अच्छी पकड़: जानकार बताते हैं कि उत्कर्ष मौर्य का रायबरेली क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अपनी मजबूत स्थिति बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा उत्कृष्ट को पार्टी में शामिल किया गया है।

पिता ने सपा से अलग होकर बनाई पार्टी: लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान से पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदू धर्म को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे थे। उस समय समाजवादी पार्टी में थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों के चलते सपा में कलह बढ़ गया था।

सनातन धर्म को लेकर उनके बयानों के चलते ही कई बार विधायक मनोज पांडेय ने उनका विरोध भी किया था। इधर जब स्‍वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी से बाहर हुए उसके बाद एमएलसी चुनाव के समय मनोज पांडेय ने भी पार्टी से किनारा कर लिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने खुद की पार्टी बना ली। इधर उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य खुद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं। उनकी बेटी मौजूदा समय बदायूं से सांसद हैं और टिकट भी मांग रहीं थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

फिलहाल अब चर्चा है कि पिता अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में हैं तो बेटी भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर राजनीति कर रही हैं। वहीं अब बेटे उत्कृष्ट कांग्रेस से जुड़े हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि एक ही परिवार में इतना मतभेद है। सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के परिवार को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+