UP Politics: अखिलेश की मौजूदगी में Naseemuddin Siddiqui समाजवादी पार्टी में शामिल, कभी थे BSP के बड़े नेता
Naseemuddin Siddiqui Joins Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़े मुस्लिम चेहरों में शुमार नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। कुछ समय पहले ही उन्होंने बीएसपी छोड़ी थी। इसके बाद से ही उनके एसपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ने आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
लंबे समय से उनके सपा में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं, जिन पर अब मुहर लग गई है। उनके साथ तीन महिला नेत्रियों समेत कई समर्थकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। नसीमुद्दीन सिद्दीकी इससे पहले बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह मायावती के भी करीबी नेताओं में शुमार किए जाते थे।

BSP का प्रमुख मुस्लिम चेहरा थे नसीमुद्दीन सिद्दीकी
नसीमुद्दीन सिद्दीकी का प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। बीएसपी के पार्टी संगठन में उनका प्रभावशाली स्थान माना जाता था। वह पार्टी सुप्रीमो मायावती के भी करीबी लोगों में शामिल किए जाते थे। राजनीतिक गलियारों में उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मजबूत नेता माना जाता है। बीएसपी की ओर से अब तक उनके समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Naseemuddin Siddiqui ने कहा, 'अखिलेश यादव से पुराना संबंध'
सपा में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव से उनके पुराने संबंध हैं और वे उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। उनके मुताबिक, पार्टी की मजबूती से प्रदेश और समाज दोनों को लाभ मिलेगा।
सिद्दीकी के आने से सपा को एक प्रभावशाली मुस्लिम चेहरा मिला है। आजम खां के लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर रहने के कारण पार्टी को एक ऐसे नेता की जरूरत थी, जिसकी जमीनी पकड़ मजबूत हो। ऐसे में नसीमुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री को सपा के लिए रणनीतिक रूप से अहम कदम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications