UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने उत्तर प्रदेश में किए ये बदलाव, बैजयंत पांडा को बनाया यूपी का प्रभारी
UP Politics: कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होना है ऐसे में भारतीय जनता पार्टी हाई कमान द्वारा शनिवार को बड़े बदलाव किए गए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 23 चुनाव प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है।
इसी कड़ी में 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश की कमान बैजयंत पांडा को सौंपी गई है। इसके अलावा बिहार मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारी को बदला गया है।

बैजयंत पांडा मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता भी हैं। बैजयंत पांडा उड़ीसा की केंद्रपाड़ा सीट से 15वीं और 16 में लोकसभा के सांसद थे। वह 2000 से 2009 तक दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे।
फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उत्तर प्रदेश के 80 सीटों को जीतने की बात कई बार कही जा चुकी है। इसी कड़ी में अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा द्वारा उत्तर प्रदेश की कमान बैजयंत पांडा को सौंपे जाने पर सियासी हलचल तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications