यूपी पुलिस के होमगार्डों को दिनदहाड़े पीट कर भाग गए चोर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जगह शराब पीने से मना करने पर सिपाही ने दो होमगार्डों को पीटा तो दूसरी जगह चोरी करने से रोकने पर चोरो ने दो होमगार्डों पर हमला कर घायल कर दिया। जगह-जगह पिटाई से होमगार्डों में नाराजगी है और वो इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने होमगार्डों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

UP policemen beaten by thieves in Moradabad

पहली घटना मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके की है जहाँ मुख्य जिला विकास अधिकारी के आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्डों टीका राम और मेवा राम को मुख्य जिला विकास अधिकारी के गनर विनीत तोमर ने पीट दिया। होमगार्डों का कसूर सिर्फ इतना था कि रात में उन्होंने गनर को मुख्य जिला विकास अधिकारी के गेट पर बैठकर शराब पीने से मना किया था। शराब पीने से रोके जाने से नाराज़ सिपाही विनीत तोमर ने दोनों होमगार्डों की डंडे से पिटाई कर दी जिस से वो घायल हो गए। पीड़ित होमगार्डों ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

UP policemen beaten by thieves in Moradabad

दूसरी घटना मझोला थाना इलाके के कांशीराम कॉलोनी की है जहाँ ड्यूटी कर रहे दो होमगार्डों ने जब एक मकान में कुछ आहट होने पर उसमें जाकर देखा तो चोरी कर रहे दो चोरों ने होमगार्डो पर ही हमला कर दिया जिससे दोनों होमगार्ड घायल हो गए। चोर दिन दहाड़े होमगार्डों की पिटाई कर के भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल होमगार्डों को थाने लाई और फिर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। अब पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+