गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तलाश तेज, पुलिस ने कई राज्यों में की छापेमारी
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ने शाइस्ता को पकड़ने के लिए कई राज्यों में छापेमारी भी की।

झांसी में असद एनकाउंटर, फिर अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद पुलिस ने शाइस्ता परवीन की तलाश तेज कर दी है। शाइस्ता परवीन की बेटे के बाद पति के जनाजे में शामिल होने की चर्चाएं तो काफी हुईं लेकिन शाइस्ता के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं।
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद पुलिस की टीम सोमवार रात से कई इलाकों में छापेमारी की। प्रयागराज और कौशांबी सहित शाइस्ता के करीबियों और रिश्तेदारों के घर भी खोजबीन की गई। इसके साथ ही पुलिस ग्रेटर नोएडा, मेरठ, दिल्ली, ओखला और पश्चिम बंगाल में शाइस्ता की तलाश कर रही हैं।
पुलिस ने शाइस्ता परवीन की मदद करने के संदेह में 20 से अधिक लोगों की पहचान की हैं, जिसमें एक महिला डॉक्टर सहित शाइस्ता के कई रिश्तेदार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, शाइस्ता परवीन पुलिस को चकमा देने में इसलिए भी कामयाब हो रही हैं क्योकि शाइस्ता परवीन का खाकी से काफी गहरा संबंध रहा है। दरअसल, शाइस्ता परवीन के पिता फारूख पुलिस महकमें में सिपाही के पद पर तैनात थे। शाइस्ता का ज्यादातर बचपन थाने परिसर में ही बने पुलिस क्वॉर्टर में ही गुजरा।
वहीं, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद अशरफ की लिखी चिट्ठी इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है।
बता दें कि झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर यूपीएसटीएफ ने किया। वहीं, पुलिस की गिरफ्त में अतीक अहमद और अशरफ को तीन युवकों ने ताबड़तोड गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: अतीक-अशरफ की हत्या मामले में Supreme Court सुनवाई के लिए तैयार, स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग












Click it and Unblock the Notifications