अतीक-अशरफ की हत्या मामले में Supreme Court सुनवाई के लिए तैयार, स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग
Supreme Court: गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हत्या हो गई थी।

Supreme Court Hearing On Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।
वकील विशाल तिवारी ने डाली थी याचिका (Supreme Court On Atiq Ahmed)
वकील विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में हुए सभी 183 एनकाउंटर की जांच कराने की मांग भी की है। इसके लिए उन्होंने पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग उठाई थी। अब सुप्रीम कोर्ट अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ मामले में सुनवाई 24 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।
15 अप्रैल की रात हुई थी अतीक अहमद और अशरफ की हत्या
बता दें कि अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की शनिवार 15 अप्रैल को प्रयागराज में रात के 10 बजे के आसपास पुलिस सुरक्षा में उस समय गोली मार दी गई जब वे पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। पूरा हत्याकांड कैमरे में कैद हो गया पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है. हमलावर पत्रकार के भेष में आए थे।












Click it and Unblock the Notifications