UP News: 31 जुलाई तक रद्द हुईं सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, कांवड़ यात्रा और बकरीद को लेकर किया गया फैसला

UP Police News: आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इस संबंध में डीजीपी विजय कुमार ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों में विभागाध्यक्ष से अनुमति के बाद ही पुलिसकर्मी छुट्टी पर जा सकेंगे।

डीजीपी विजय कुमार द्वारा जारी आदेश में पुलिकर्मियों की छुट्टियां आज यानी 26 जून से 31 जुलाई तक के लिए रद्द कर दी गई है। इस संबंध में समस्त एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तान को आदेश की कॉपी भेज दी गई है।

up-police-news

डीजीपी द्वारा भेजे गए आदेश में कहा गया है कि,

आगामी बकरीद, कांवड़ यात्रा, श्रावण शिवरात्रि और मोहर्रम के दृष्टिगत 26 जून से 31 जुलाई तक पुलिसकर्मियों को अवकाश प्रदान नहीं किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में अवकाश के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति लेने के बाद ही पुलिसकर्मी छुट्टी पर जा सकेंगे।

उन्होंने इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने को कहा है। गौरतलब है कि इस साल ईद उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व 29 जून 2023 को मनाया जाएगा। वहीं, 4 जुलाई से पवित्र श्रावण माह की शुरूआत होने जा रही है। यह महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए काफी अहम माना जाता है।

सावन माह की शुरुआत के साथ ही 4 जुलाई से कावड़ यात्रा भी देश के अंदर शुरू हो जाएगी। ऐसे में सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ पुलिस-प्रशासन ने भी रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है।

कांवड़ा के लिए तैयार किए गए प्लान के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर, हरिद्वार और सहारनपुर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इन वाहनों को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से डासना इंटरचेंज से पिलखुवा होते हुए हापुड़ बाइपास, टियाला अंडरपास, किठौर, परीक्षितगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+