पत्नी के रहते पुलिस वाले ने की दूसरी शादी, बहन के लिए न्याय मांग रहा है फौजी
अब सुधा का कहना है कि हमारे तीन बच्चे भी हैं जिन्हें लेकर मैं आखिर कहां जाऊं?
मैनपुरी। कानून के रखबाले ही जब कानून तोड़ने लगे तो आखिर पीड़ित कहां जाएंगे। यूपी के मैनपुरी में कुछ ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है, जहां एक पुलिस कर्मी ने अपनी पहली पत्नी और तीन बच्चों के रहते दूसरी शादी कर ली है। अब पहली पत्नी का फौजी भाई, अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए सीओ कार्यालय पहुंच शिकायत दर्ज करा रहा है। ये मामला फिरोजाबाद के ग्राम कुर्री का है जहां रहने वाले बेनीराम ने अपनी बेटी सुधा की शादी साल 2006 में आगरा के थाना एत्मादपुर के ग्राम नगला केहरी निवासी हेमंत सिंह के साथ कराई थी।

हेमंत सिंह इस समय जनपद मैनपुरी के थाना दन्नाहार में सिपाही के पद पर तैनात है। हेमंत की पहली पत्नी सुधा का आरोप है कि हेमंत ने बिना बताए आठ मई 2017 को फिरोजाबाद के मोहल्ला असवाई की रेखा के साथ दूसरी शादी कर ली है। अब सुधा का कहना है कि हमारे तीन बच्चे भी हैं जिन्हें लेकर मैं आखिर कहां जाऊं? छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में तैनात सुधा के फौजी भाई जितेंद्र गौतम को जब इस बात की जनकारी बहन ने दी तो उसके भी पैरों तले जमीन खिसक गई।

अब जैसे ही फौजी को छुट्टी मिली है तो वो अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए मैंनपुरी के सीओ ऑफिस पहुंच गया और न्याय दिलाने के लिए आरोपी पुलिस वाले पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं सीओ राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि महिला के भाई द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। सिपाही के दोषी होने पर कार्रवाई की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
