यूपी के शाहजहांपुर में जज के घर में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली

यूपी के शाहजहांपुर में सिपाही ने खुद को गोली मार ली। जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही ने सरकारी शस्त्र से खुद को गोली मारी है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में सिपाही ने खुद को गोली मार ली। जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही ने सरकारी शस्त्र से खुद को गोली मारी है। घायल अवस्था में सिपाही को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। बता दें ये सिपाही शाहजहांपुर के जिला जज मोहम्मद फैज आलम के आवास पर उनकी सुरक्षा में तैनात था। वहीं पुलिस घायल सिपाही की डिप्रेशन का शिकार बता रही है पुलिस की माने तो सिपाही ने प्रारंभिक बयान में अकेलापन होने के कारण इस कदम को होना बताया है फिलहाल पुलिस सुरक्षा में सिपाही को लखनऊ रेफर कर दिया है।

यूपी के शाहजहांपुर में जज के घर में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली
घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के आफिसर्स कालोनी की है। जहां ओमप्रकाश के नाम के सिपाही जिला जज के आवास पर तैनात था। आज ड्यूटी के दौरान सिपाही ओमप्रकाश ने खुद को सरकारी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली सिपाही के पेट के आर पार होकर पीछे दिवार में धस गई जिसको बाद में हथौड़े से बाहर निकाला गया। एएसपी रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि घायल सिपाही ओमप्रकाश अमरोहा का रहने वाला है। जो जिला जज के आवास पर तैनात था। उसने आज सरकारी शस्त्र से खुदको गोली मार ली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है। एएसपी की माने तो सिपाही के परिजनों को सूचना कर दी गई है। वह लोग रास्ते में है। सिपाही 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहा था।
यूपी के शाहजहांपुर में जज के घर में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली
एएसपी रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि सिपाही ने खुद को गोली मारी है सिपाही ने प्रारंभिक बयान में डिप्रेशन का शिकार होना बताया है। उसका कहना था कि वह अब यहा काफी अकेलापन महसूस कर रहा था जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।
यूपी के शाहजहांपुर में जज के घर में तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+