UP Police Bharti 2026: CM योगी का ऐलान- '1 लाख नई भर्तियां'! 2027 का चुनावी तोहफा? 9 साल में 3 लाख पद भरे

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अलगे साल हो, लेकिन चुनावी तोहफो का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मंगलवार (28 अप्रैल) को एक बड़ा ऐलान कर युवाओं के सपनों को नई उड़ान दी। उन्होंने कहा कि इस साल यूपी पुलिस में कुल 1 लाख नई भर्तियां होंगी। इनमें होमगार्ड, नागरिक पुलिस (कॉन्स्टेबल/सिपाही) और दरोगा (SI) के पद शामिल हैं। यह घोषणा महज भर्ती नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP की रणनीति का अहम हिस्सा लग रही है।

मौके पर सीएम योगी ने यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग के 936 चयनित प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति पत्र सौंपे। युवाओं के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर योग्य नौजवान को अवसर मिलेगा। न सिफारिश, न पैसे - सिर्फ योग्यता और मेहनत। यह ऐलान महज एक घोषणा नहीं, बल्कि पिछले 9 सालों में यूपी पुलिस को देश की सबसे बड़ी सिविल पुलिस फोर्स बनाने की रणनीति का हिस्सा है। आइए विस्तार से समझते हैं कि कितनी भर्तियां हो चुकी हैं, नई भर्ती कैसे होगी, क्या योग्यता चाहिए और आवेदन के लिए क्या टिप्स हैं...

up-police-bharti-2026-yogi-adityanath

Uttar Pradesh Police Bharti Last 9 Years Records: पिछले 9 सालों में यूपी पुलिस का रिकॉर्ड ट्रांसफॉर्मेशन

2017 से पहले यूपी पुलिस की हालत बदहाल थी। कई जिलों में पुलिस लाइन तक नहीं थी, थानों में भवन नहीं थे, बैरकें खपरैल की थीं। भर्ती में सिफारिश और लेन-देन आम था। सीएम योगी के नेतृत्व में सब बदल गया। पिछले 9 सालों में 3 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी भर्ती किए गए। अकेले 2025 में 60,244 कॉन्स्टेबल (जिनमें 12,048 महिलाएं) की भर्ती हुई। हाल ही में इनकी दीक्षांत परेड हुई। अब यूपी पुलिस की कुल ताकत लगभग 5.5 लाख पहुंच गई है। देश की सबसे बड़ी सिविल पुलिस फोर्स।

इसके अलावा:

  • 500 से ज्यादा कुशल खिलाड़ी पुलिस में शामिल
  • जेल विभाग में 700 से ज्यादा, मंत्रालयी पदों पर 200 से ज्यादा, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य रैंकों में हजारों भर्तियां
  • तीन नई महिला पुलिस बटालियन, SSF (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) और SDRF का गठन

सीएम ने कहा कि पहले एक बार में सिर्फ 3,000 सिपाहियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता थी। अब 60 हजार को एक साथ ट्रेनिंग दी जा रही है। नीयत साफ हो तो परिणाम अपने आप आते हैं।

UP Election 2027: चुनावी तोहफा? BJP को कैसे फायदा?

2027 के विधानसभा चुनाव में अभी एक साल बाकी है, लेकिन BJP ने युवा वोट बैंक को साधने की तैयारी तेज कर दी है। 1 लाख भर्तियां युवाओं के लिए 'चुनावी तोहफा' साबित हो सकती हैं। विपक्ष इसे 'चुनावी लालच' बता रहा है, जबकि BJP इसे 'सुशासन और रोजगार' का मुद्दा बना रही है।

BJP को मिलने वाले फायदे:

  • युवा वोट बैंक मजबूत : UP में 1.5 करोड़ से ज्यादा युवा मतदाता हैं। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा रहा है। 1 लाख नौकरियां सीधे परिवारों तक पहुंचेंगी और BJP की 'नौजवानों को अवसर' वाली छवि को बूस्ट मिलेगा।
  • कानून-व्यवस्था का ब्रांड: BJP का 'गुंडा-मुक्त, दंगा-मुक्त' नारा इन भर्तियों से और मजबूत होगा। ज्यादा पुलिसकर्मी, बेहतर सुरक्षा, मतलब साफ है कि विकास के लिए निवेशक आकर्षित।
  • ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रभाव: होमगार्ड और कॉन्स्टेबल पद ग्रामीण युवाओं को, SI पद शिक्षित युवाओं को आकर्षित करेंगे। इससे OBC, SC/ST और महिला वोट भी बढ़ सकते हैं।
  • पारदर्शिता का क्रेडिट : कोई सिफारिश नहीं, सिर्फ मेरिट। यह 2017 से पहले की 'भर्ती घोटाले' वाली छवि को धो देगा और BJP को 'ईमानदार शासन' का लाभ देगा।

100,000 नई भर्तियों का ब्रेकअप और उद्देश्य

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि 1 लाख पद इस प्रकार भरे जाएंगे:

  • होमगार्ड में बड़े पैमाने पर भर्ती
  • नागरिक पुलिस (कॉन्स्टेबल) के पद
  • दरोगा (SI) के पद

उद्देश्य सिर्फ संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि आधुनिक, तकनीकी रूप से सक्षम और जवाबदेह पुलिस बल बनाना है। दूरसंचार विभाग की 936 भर्तियां इसका उदाहरण हैं। इन नए परिचालकों से 25 करोड़ जनता की सेवा और अपराध नियंत्रण मजबूत होगा।

सीएम ने जोर दिया कि पुलिस जनता की मित्र और अपराधियों की दुश्मन है। कानून का राज विकास की पहली गारंटी है। इसी वजह से यूपी में बड़े निवेशक आ रहे हैं।

UP Police Recruitment की पूरी प्रक्रिया समझें, स्टेप-टू-स्टेप

भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाती है। कोई सिफारिश या पैसे की जरूरत नहीं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन।

चयन के 4 मुख्य चरण:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam) - ऑब्जेक्टिव टाइप, जनरल नॉलेज, रीजनिंग, मैथ्स, हिंदी/अंग्रेजी।
  • फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) / फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) - दौड़, ऊंचाई, छाती (पुरुषों के लिए)।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)।
  • मेडिकल टेस्ट - फिटनेस की जांच।

सभी चरण पास करने पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी।

UP Police Eligibility and Age Limit: पदवार योग्यता और आयु सीमा (2026 भर्ती के लिए)

up-police-bharti-2026-yogi-adityanath

नोट: महिलाओं को ऊंचाई में छूट, एक्स-सर्विसमैन को अतिरिक्त लाभ।

UP Police 10 Practical Tips : आवेदन के लिए 10 प्रैक्टिकल टिप्स (सफलता के राज)

  • 1. आधिकारिक वेबसाइट चेक करें - uppolice.gov.in या prpb.up.gov.in पर नियमित विजिट करें। नोटिफिकेशन आने पर तुरंत रजिस्ट्रेशन करें।
  • 2. फॉर्म भरने से पहले योग्यता मैच करें - गलत जानकारी भरने पर आवेदन रद्द हो सकता है।
  • 3. PET की तैयारी शुरू करें - पुरुष: 4.8 किमी दौड़ 25 मिनट में। महिला: 2.4 किमी 14 मिनट में। रोज दौड़, जिम और डाइट फॉलो करें।
  • 4. मॉक टेस्ट दें - पिछले 5 साल के पेपर सॉल्व करें। ऐप्स जैसे Testbook, Adda247 इस्तेमाल करें।
  • 5. दस्तावेज तैयार रखें - आधार, PAN, 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन मार्कशीट, जाति/निवास प्रमाणपत्र, फोटो (सफेद बैकग्राउंड)।
  • 6. आवेदन शुल्क - सामान्य/OBC: ₹400, SC/ST: ₹200 (ऑनलाइन पेमेंट)।
  • 7. मोबाइल नंबर और ईमेल सक्रिय रखें - सारी सूचनाएं इन पर आएंगी।
  • 8. फिजिकल फिटनेस बनाए रखें - भर्ती के बाद भी फिट रहना जरूरी, वरना ट्रेनिंग में दिक्कत।
  • 9. कोचिंग vs सेल्फ-स्टडी - अगर बजट है तो अच्छी कोचिंग, नहीं तो YouTube + NCERT बुक्स से तैयारी।
  • 10. धैर्य रखें - पूरी प्रक्रिया 6-8 महीने लग सकती है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का संदेश और नई जिम्मेदारी

कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कविता पढ़ी। कहा कि सारे जहां का दर्द लिए मैं चला तो था... फिर अपनी जरूरत का सुख भी आ गया मुझे। उन्होंने कहा कि यह नौकरी नहीं, समाज में सम्मान का दायित्व है। ईमानदारी से काम करोगे तो परिवार और समाज दोनों गर्व करेगा। गलत धन कभी आत्मसंतोष नहीं देता।

क्यों है यह भर्ती युवाओं के लिए गेम-चेंजर?

  • बेरोजगारी कम - 1 लाख युवा सीधे नौकरी पाएंगे।

  • महिलाओं को बढ़ावा - महिला बटालियनों के बाद और मौके।
  • सुशासन मजबूत - बेहतर पुलिस से अपराध कम, विकास तेज।
  • पारदर्शिता - अब कोई 'तार' या 'सिफारिश' नहीं चलेगी।
  • कैसे अप्लाई करें? नोटिफिकेशन जारी होते ही upprpb.gov.in पर जाएं। फॉर्म भरें, फीस जमा करें और तैयारी शुरू करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+