IND vs AFG: यशस्वी जायसवाल के तूफानी शतक की बदौलत भारत की जीत, ODI सीरीज में किया क्लीन स्वीप
IND vs AFG: चेन्नई में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.2 ओवर में 218 रन बनाकर अपनी पूरी टीम गंवा दी। अब भारत को मैच जीतने के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला, जिसे आसानी से हासिल कर भारत ने 3-0 से सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया।
अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज 5 रन और इब्राहिम जादरान 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रहमत शाह भी सिर्फ 5 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बावजूद कप्तान हश्मतुल्लाह शाहीदी ने शानदार जिम्मेदारी निभाई और 131 गेंदों में 102 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया।

शाहीदी को अजमतुल्लाह ओमरजई का अच्छा साथ मिला। ओमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 23 गेंदों पर 21 रन का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।
प्रसिद्ध कृष्णा ने मारा पंजा
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को ध्वस्त करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को एक-एक विकेट मिला, जबकि अफगानिस्तान के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।
जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत करते हुए अफगानिस्तान के लिए कुछ नहीं छोड़ा। ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल खेलते चले गए और नई गेंद की कुटाई कर डाली। रोहित और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए बड़ी शतकीय भागीदारी हुई।
रोहित शर्मा ने की जमकर कुटाई
रोहित और जायसवाल ने अपने अर्धशतक पूरे कर डाले, शतक की तरफ जाते हुए रोहित शर्मा 69 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हुए, उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के आए। रोहित और जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 170 रनों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
यशस्वी जायसवाल का शतक
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना गेम तेज कर दिया और अपना दूसरा वनडे शतक जमा दिया, उन्होंने 83 गेंदों में सैकड़ा जमाया। जायसवाल ने छक्के से टीम को जीत दिला दी। वह 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 86 गेंदों में 110 रन बनाकार नाबाद रहे, श्रेयस अय्यर ने नाबाद 20 रन बनाए।












Click it and Unblock the Notifications