NEET-UG Re-Test से ठीक पहले मुंबई में ट्रांसपोर्ट संकट, BEST बसों की हड़ताल जारी, छात्रों के लिए बढ़ी चुनौती
Mumbai's BEST Bus Strike: मुंबई में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) परीक्षा के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना इस बार एक बड़ी जंग साबित होने जा रहा है। एक तरफ जहां छात्र साल भर की मेहनत के बाद करियर की इस सबसे बड़ी परीक्षा में बैठ रहे हैं, वहीं मुंबई की परिवहन व्यवस्था ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दो दिन से ठप है BEST सेवा
मुंबई की 'दूसरी लाइफलाइन' कही जाने वाली बेस्ट (BEST) बसों की बेमियादी हड़ताल का शनिवार को दूसरा दिन भी बिना किसी समझौते के बीत गया। गुरुवार रात से शुरू हुई बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मुंबई की सड़कों से लाल बसें पूरी तरह गायब हैं। इससे रविवार को परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों की यात्रा पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

क्या हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें?
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि सेवानिवृत्त BEST कर्मचारियों की लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान जल्द किया जाए। इसके अलावा BEST का मुंबई महानगरपालिका के बजट में विलय करने की मांग भी उठाई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
परिवहन मंत्री की बैठक भी बेनतीजा
हड़ताल खत्म कराने के लिए राज्य के परिवहन मंत्री Pratap Sarnaik ने शुक्रवार को बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राज्य के मुख्य सचिव Aseem Gupta और BEST की महाप्रबंधक Sonia Sethi भी मौजूद थीं। हालांकि लंबी चर्चा के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
NEET छात्रों की बढ़ी परेशानी
रविवार को होने वाली NEET परीक्षा के मद्देनज़र यह हड़ताल बड़ी चिंता का विषय बन गई है। अन्य राज्यों में छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की गई हैं, लेकिन मुंबई में BEST बसें बंद होने से हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को आवागमन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने दिया राहत का तोहफा
BEST हड़ताल के बीच छात्रों और यात्रियों को कुछ राहत देने के लिए Western Railway ने रविवार का मेगाब्लॉक रद्द करने का फैसला किया है। जिससे लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चलेंगी। रेलवे का यह कदम NEET अभ्यर्थियों और आम यात्रियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, क्योंकि इससे लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल सकें।
गर्मी और उमस में मुंबईकर बेहाल
BEST बसों के बंद रहने से मुंबई का जनजीवन प्रभावित हो गया है। खासकर भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को सस्ते और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऑटो, टैक्सी और अन्य साधनों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
कब शुरू होगी बसें?
दो दिन बीत जाने के बावजूद हड़ताल पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में मुंबईकरों के साथ-साथ NEET परीक्षा देने वाले छात्रों की नजरें सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच होने वाली अगली बातचीत पर टिकी हुई हैं। सभी को उम्मीद है कि जल्द ही कोई रास्ता निकलेगा और BEST सेवा फिर से पटरी पर लौटेगी।












Click it and Unblock the Notifications