Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', ओपनिंग डे पर कर ली इतनी कमाई
Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कॉकटेल 2' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही ये दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। रोमांस, कॉमेडी और इमोशन्स से भरपूर इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। 19 जून 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, जिसका असर सीधे बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में देखने को मिला है।
शाहिद कपूर की रोमांटिक ड्रामा ने जीता दर्शकों का दिल
फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं, जिससे इसके आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

पहले दिन ही दिखा फिल्म का दम
आपको बता दें कि 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के पहले ही दिन शानदार ओपनिंग दर्ज कराई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट केअनुसार फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़ा बताता है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर कितना उत्साह था।
दुनियाभर में भी बजा फिल्म का डंका
सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी 'कॉकटेल 2' को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के पहले दिन फिल्म ने दुनिया भर में करीब 20.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म को भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का भी अच्छा समर्थन मिल रहा है।
मजबूत स्टारकास्ट और दमदार टीम का मिला फायदा
फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है जबकि इसकी कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखी है। मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में रोमांस और मनोरंजन का ऐसा मिश्रण पेश किया गया है, जो युवा दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकतों में से एक मानी जा रही है। यही वजह है कि रिलीज के बाद फिल्म को लेकर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ तेजी से फैल रहा है।
साल 2012 की सुपरहिट फिल्म से जुड़ा है खास कनेक्शन
-'कॉकटेल 2' को साल 2012 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'कॉकटेल' का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। हालांकि इसकी कहानी पूरी तरह नई है लेकिन फिल्म का टाइटल और उसका रोमांटिक अंदाज दर्शकों को पुरानी यादें जरूर ताजा कराता है। यही कारण है कि पुराने फैंस के साथ-साथ नई पीढ़ी के दर्शक भी इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।
-'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए ये संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। मजबूत स्टारकास्ट, रोमांटिक कहानी और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर फिल्म की कमाई में वीकेंड के दौरान और उछाल देखने को मिल सकता है।













Click it and Unblock the Notifications